Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिडाटेल’ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस वेब सीरीज को प्रमोट करती हुई नजर आ रही है। इस बीच वह अपने को-स्टार रिचर्ड मैडेन के साथ वेब सीरीज को प्रमोट करने पहुंची। प्रियंका का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका का ग्लैमरस अंदाज देखने लायक है। इस दौरान उन्होंने गोल्डन मैटेलिक गाउन को स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया। प्रियंका चोपड़ा ने मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर से इस लुक को कंप्लीट किया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह अपने को-स्टार के साथ जमकर पोज दे रही है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और प्रियंका की अपकमिंग वेब सीरीज का इंतजार कर रहे हैं।
Citadel को प्रमोट करने गोल्डन गाउन में पहुंची Priyanka Chopra, को-स्टार संग दिए जमकर पोज
Priyanka Chopra: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में दमखम दिखाने वाली प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आने वाली है। इस वेब सीरीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका को-स्टार रिचर्ड मैडेन के साथ वेब सीरीज को प्रमोट करने पहुंची।
