Shweta Tiwari की मदद के लिए राज ठाकरे की टीम ने झोंकी ताकत, जानें ‘द ट्रेटर्स 2’ फेम एक्ट्रेस के साथ क्या हुआ?

Shweta Tiwari: 'द ट्रेटर्स 2' फेम श्वेता तिवारी ने राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना MNS पार्टी की काफी तारीफ की है। दरअसल, महिलाओं से जुड़े एक मामले में उनकी मदद की गई है।

Shweta Tiwari

Picture Credit: Google

Shweta Tiwari :  टीवी से लेकर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली श्वेता तिवारी मूवी मेकर करन जौहर के रिएलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ के कारण लगातार खबरों में हैं। ऐसी खबर है, वो शो के फिनाले से पहले ही बाहर हो चुकी हैं। लेकिन इस दौरान उनकी राज ठाकरे से जुड़ी हुए एक खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह से फैल रही है। दरअसल, राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना MNS ने उनकी मदद की है। जिसके कारण हर तरफ एमएनएस और टीवी एक्ट्रेस का मामला सुर्खियों में आ गया है।

Shweta Tiwari  की कैसे राज ठाकरे की टीम ने की मदद?

ये पूरा मामला सोशल मीडिया पर महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील कमेंट करने वाले यूजर्स से जुड़ा हुआ है। जिसका मुद्दा हालहि में एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने उठाया था। उन्होंने कुछ स्क्रीन शॉट शेयर किए थे। जिसमें कुछ लोग महिलाओं को बहुत ही भट्टी गालियां दे रहे थे। इसके साथ ही श्वेता तिवारी ने ये भी बताया कि, ये लोग अपने आप को राज ठाकरे की पार्टी का बताते हैं।

Picture Credit: Google

इसके बाद MNS की नेता स्नेहल अडारकर और उनकी टीम ने एक्ट्रेस से संपर्क करके पूरी जानकारी निकाली और आरोपियों को ढूंढ निकाला। इसके साथ ही जिन लोगों ने गालियां दी थी, उनसे लिखित में माफी भी मंगवाई। पार्टी ने दावा किया कि, वो राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नहीं है। लेकिन जिस तरह से MNS ने उनकी मदद की है वो काफी तारीफ लायक है। असके लिए एक्ट्रेस ने उन्हें धन्यवाद भी कहा है।

श्वेता तिवारी के करेंट प्रोजेक्ट

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के करेंट प्रोजेक्ट की बात करें तो वह करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ सीजन 2 का हिस्सा रही हैं। खबरों की मानें तो फिनाले से पहले एक्ट्रेस शो से आउट हो गई हैं। ओटीटी प्ल्टफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर उन्हें काफी पसंद किया गया। खबरों की मानें तो श्वेता बहुत जल्द अमेजन प्राइम वीडियो पर ही फेम एक्टर नकुल मेहता के साथ काम करती हुई दिखेंगी।

 

 

 

Exit mobile version