Raja Shivaji Box Office Collection Day 10: मराठी इंडस्ट्री में क्या करके मानेंगे रितेश देशमुख, कमाई में उछाल के साथ देखें किस फिल्म के लिए बने संकट

Raja Shivaji Box Office Collection Day 10: रितेश देशमुख ने अपनी फिल्म की कमाई से एक बार फिर से रिकॉर्ड दर्ज किया है और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा में आ गए हैं। आइए जानते हैं आखिर पूरी खबर क्या है और किस तरह से शहंशाहत दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Raja Shivaji Box Office Collection Day 10

Photo Credit- Google Raja Shivaji Box Office Collection Day 10

Raja Shivaji Box Office Collection Day 10: कमाई से रितेश देशमुख मराठी इंडस्ट्री में छाप छोड़ रहे हैं और हर दिन उनकी फिल्म की कमाई लोगों को चौंका रही है। इस सबके बीच रविवार यानी राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10 आखिर क्या रहा। इसने कैसे एक बार फिर से लोगों की बोलती बंद कर दी है। इतना ही नहीं अपनी ही फिल्म वेद को पटखनी देकर मराठी की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। क्या आगे भी कई रिकॉर्ड्स को तोड़ने में कामयाब रहेंगे रितेश देशमुख यह देखना दिलचस्प होने वाला है। आइए जानते हैं आखिर रिपोर्ट्स में क्या कहा जा रहा है।

Raja Shivaji Box Office Collection Day 10 से रितेश देशमुख ने दिखाया बड़ा दबदबा

राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10 यानी दूसरे रविवार की बात करें तो कहा जा रहा है कि रितेश देशमुख की फिल्म में 6.80 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही भारत में कुल कलेक्शन और 68.25 करोड़ रुपए बताई जा रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की बात करें तो कहा जा रहा है कि हिंदी में 1.80 करोड़ तो मराठी में 5 करोड़ रुपए की कमाई दर्ज की गई है जो अपने आप में किसी रिकॉर्ड से कम नहीं है।

मराठी की दूसरी बड़ी फिल्म बनने के कितना करीब हैं राजा शिवाजी

भारत में 68 करोड़ की कमाई करने के बाद निश्चित तौर पर राजा शिवाजी मराठी की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। जहां पहले रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की वेद फिल्म का नाम शुमार था जिसने 61 करोड रुपए की कमाई की है। अब ऐसे में दूसरी बड़ी फिल्म वेपन भारी देव को आखिर कब तक राजा शिवाजी मात दे पाते हैं यह देखना दिलचस्प होने वाला है। इसने बॉक्स ऑफिस पर 76.28 करोड रुपए की कमाई की है और राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10 के बाद 8 करोड़ पीछे है।

बता दे कि मराठी की सबसे बड़ी ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का नाम सैराट है जिसने 80 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब ऐसे में क्या इस रिकार्ड को राजा शिवाजी अपने नाम कर पाती है इस पर लोगों की नजरे रहने वाली है।

 

 

Exit mobile version