Raja Shivaji Box Office Collection Day 6: 50 करोड़ क्लब में शामिल हुई रितेश देशमुख की फिल्म, जुनैद खान की एक दिन की कमाई में सलमान खान के कैमियो ने लगा दिया ब्रेक

Raja Shivaji Box Office Collection Day 6: रितेश देशमुख की फिल्म जहां सलमान खान का कैमियो नजर आया और यह सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस सबके बीच जुनैद खान की फिल्म को भी पटकनी मिल गई है। आइए जानते हैं कमाई।

Raja Shivaji Box Office Collection Day 6

Photo Credit- Google Raja Shivaji Box Office Collection Day 6

Raja Shivaji Box Office Collection Day 6: रितेश देशमुख ने मराठी और हिंदी में अपनी फिल्म राजा शिवाजी को रिलीज किया जिसमें अभिषेक बच्चन, सलमान खान जैसे सितारों को देखा गया। निर्देशक और एक्टर के तौर पर फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहे लेकिन हिंदी से ज्यादा मराठी ऑडियंस का प्यार मिल रहा है। वहीं इस सब के बीच राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6 आखिर क्या है और फिल्म किस कदर कमाल दिखाने में कामयाब हुई है। यह जानने के लिए आइए जानते हैं बुधवार की कितनी रही है कमाई जहां सलमान खान का कैमियो देखा गया था लेकिन जुनैद खान की एक दिन को पटकनी मिल गई है।

50 करोड़ कमाने वाली Raja Shivaji Box Office Collection Day 6 में मराठी ऑडिएंस ने दिया साथ

रितेश देशमुख के अलावा जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा वह है सलमान खान का कैमियो जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। बात करें राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6 की तो बुधवार को फिल्म की कमाई 4.25 करोड रुपए रही है। जहां हिंदी में 1.25 करोड़ तो मराठी में 3 करोड रुपए का कलेक्शन देखा गया है। इसके साथ ही भारत में कुल कलेक्शन 48.5 पॉइंट करोड़ रुपए बताई जा रही है लेकिन कमाई 50 करोड़ के पार हो चुकी है।

राजा शिवाजी के सामने एक दिन का दिखा कुछ इस कदर बुरा हाल

राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6 से हटकर एक दिन की कमाई की बात करें तो जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म का तो यह धमाल नहीं मचा सकी है। आमिर खान के प्रोडक्शन में बनने वाले इस फिल्म की छठे दिन यानी बुधवार को कमाई 0.25 करोड़ रुपये रही है और भारत में इसका कुल कनेक्शन महज 3.81 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही निश्चित तौर पर राजा शिवाजी से रितेश देशमुख ने एक दिन को कुछ इस कदर पटकनी लगाई है कि दोनों का टक्कर लगभग नामुमकिन है।

क्या कमाल दिखा पाएगी राजा शिवाजी

ऐसे में आगे यह देखना दिलचस्प है कि रितेश देशमुख की राजा शिवाजी क्या कमाल कर पाती है और क्या यह मराठी की सबसे बड़ी फिल्म बन पाती है। जहां 80 करोड़ कमाने वाली सैराट का नाम शुमार है। राजा शिवाजी में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, सलमान खान, फरदीन खान, जेनेलिया डिसूजा, विद्या बालन, भाग्यश्री जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं।

 

Exit mobile version