Raja Shivaji, Ek Din Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख के प्रोडक्शन में बनी पहली फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने ऑपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया है। वहीं, 1 मई को आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की मूवी ‘एक दिन’ भी रिलीज हुई थी। लेकिन इसे कुछ खास रिस्पोंस नहीं मिला है। ‘एक दिन’ मूवी के रिव्यू में ही ऑडियंस ने स्टोरी और जुनैद खान की एक्टिंग पर सवाल खड़े किए थे। इस समय सिनेमा घरों में ‘धुरंधर 2’ , ‘भूत बंगला’ से ये दोनों नई मूवी का मुकाबला चल रहा है।
Raja Shivaji, Ek Din Box Office Collection Day 1 कितना हुआ?
‘राजा शिवाजी’ ने रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने ऑपनिंग डे पर 11.35 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 6192 शोज से हुई है। ‘राजा शिवाजी’ का टोटल वर्ल्ड वाइड पहले दिन का कलेक्शन 13.51 करोड़ रुपए रहा है। ‘राजा शिवाजी’ के ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसमें मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन के संघर्षों और उनकी विजय को दिखाया गया है। इसमें मराठा सम्राज्य को बहुत ही रिसर्च के साथ दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन खुद रितेश देशमुख ने किया है। फिल्म में उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख भी प्रमुख भूमिका में हैं। वहीं संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और सलमान खान का कैमियो लोगों को खूब प्रभावित कर रहा है। इस फिल्म का बजट 15 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। साल की ये चौथी ऐसी फिल्म बनी है, जिसने पहले दिन 10 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। रितेश देशमुख की इस मूवी ने धुरंधर 2 और भूत बंगाल को टक्कर देकर ये कमाई की है। इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि,वीकेंड पर ये अच्छा प्रदर्शन करने वाली है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी की मूवी ‘एक दिन’ पहले दिन क्यों गिरी?
1 मई को ही आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी की एक दिन फिल्म रिलीज हुई थी। ये साल 2016 में आयी थाई फिल्म ‘वन डे’ की रिमेक है।फिल्म का बजट 60 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। ये एक दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी है। इस मूवी ने पहले ही 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 1951 शोज से हुई है। जुनैद खान की इस मूवी की ओपनिंग काफी निराशाजनक रही है। इसका कारण कुछ लोग ‘वन डे’ की रिमेक मान रहे हैं तो कुछ का कहना है कि, आमिर खान का बेटा साई पल्लवी के सामने अच्छा एक्टिंग नहीं कर सका। वहीं, इस मूवी का मुकाबला थिएटर में ‘धुरंधर 2’, ‘भूत बंगला’ और ‘राजा शिवाजी’ जैसी फिल्मों से था। जिसका असर इसे कलेक्शन में दिखा है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
