आदिल से अलग होने के बाद भी रोजा के साथ उमराह करेंगी Rakhi Sawant, वीडियो में ड्रामा क्वीन ने किया बड़ा खुलासा

Rakhi Sawant Video: राखी सावंत आदिल खान दुर्रानी से अलग हो चुकी हैं लेकिन उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि वह इस्लाम धर्म को फॉलो करती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह रोजा और उमराह करेंगी।

Rakhi Sawant Video: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत पब्लिकली जब भी स्पॉट होती हैं किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ जाती हैं। इस बीच राखी को स्पॉट किया गया और वह एक बार फिर अलग अंदाज से लाइमलाइट में हैं। वीडियो में एक्ट्रेस पहले तो ‘नाटू नाटू’ गाने पर हूक्सटेप करती हैं और बधाई भी देती हैं। इस वीडियो में लोगों का जिस चीज ने ध्यान खींचा वह है उनका खुदा पर भरोसा। वीडियो में एक्ट्रेस आदिल खान के बारे में बात करती नजर आई। राखी वीडियो में कहती हैं कि वह रमजान के दौरान उमराह जाने वाली हैं। उन्होंने कहा कि वह रमजान के दौरान सिर्फ नमाज पढ़ेगी और रोजा का व्रत रखेंगी।

Exit mobile version