Ranveer Singh: फरहान अख्तर के साथ डॉन 3 के एग्रीमेंट को साइन करने के बाद धुरंधर एक्टर ने इस फिल्म से किनारा कर लिय।कहा जाता है कि स्क्रिप्ट को लेकर आपसी मतभेद की वजह रणवीर सिंह ने यह फिल्म छोड़ने का फैसला लिया। वहीं इस सबके बीच फरहान अख्तर FWICE के पास शिकायत लेकर पहुंचे जहां 45 करोड़ की मांग की जा रही है। फिल्म मेकर का दावा है कि लगभग 3 साल से फिल्म की तैयारी चल रही थी और ऐसे में उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। इसी मामले में जब बीते दिन रणवीर सिंह को बैन करने की खबर सामने आई तो सोशल मीडिया पर कई स्टार्स ने अपना गुस्सा निकाला है।
क्या रणवीर सिंह को मिला मनोज बाजपेयी का साथ
गवर्नर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर जब मनोज बाजपयी से रणवीर सिंह का FWICE को लेकर विरोध के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि हम यह सभी सोशल मीडिया पर ही पढ़ रहे हैं। इस पर पूरी विस्तृत जानकारी हमारे पास सरल नहीं है लेकिन एक सहयोगी और फिल्म इंडस्ट्री के सदस्य होने के नाते हम सिर्फ आशा कर सकते हैं कि हम मामला जल्दी से जल्दी सुलझा जाए।
क्या बोले चंकी पांडे
वहीं चंकी पांडे ने कहा कि करियर की शुरुआत में उन्हें भी फेडरेशन ने बैन कर दिया था लेकिन उस समय के सुपरस्टार शत्रुघ्न सिन्हा जैसे एक्टर्स पर कोई असर नहीं पड़ा था। हालांकि रणवीर सिंह विवाद पर उन्होंने ज्यादा बात करने से इंकार कर दिया।
श्वेता वेंकट ने जाहिर की रणवीर सिंह मामले में नाराजगी
वहीं इस पर बात करते हुए श्वेता वेंकट ने जब फिल्म एडिटर्स मदद मांगने आपके पास आए थे और प्रोड्यूसर्स के साथ बातचीत शुरू करवानी थी तब आपकी ये फुर्ती कहां थी? 3 साल हो गए या शायद हम इतने कूल नहीं थे। मतलब साफ है या तो प्रोड्यूसर बनो या फिर एक्टर।”
संजय गुप्ता का फूटा गुस्सा
When an A List Hero shoots there are more than 300 workers working on sets.
Ban him and you are not stopping him but depriving the workers of their livelihood.
What sense does it even make???— Sanjay Gupta (@_SanjayGupta) May 26, 2026
फिल्म मेकर संजय गुप्ता ने कहा, “जब कोई A लिस्ट हीरो शूट करता है तो सेट पर 300 से ज़्यादा वर्कर काम करते हैं। उसे बैन करो और तुम उसे रोक नहीं रहे हो बल्कि वर्कर की रोजी-रोटी छीन रहे हो। इसका क्याश्वेता वेंकट मतलब है???”
FWICE नहीं कर सकती रणवीर सिंह को बैन
गौरतलब है कि बीते दिन FWICE की तरफ से कहा गया था कि वह रणवीर सिंह के साथ अब काम नहीं करेंगे। इसके बाद यह खबरें आने लगी कि इंडस्ट्री से धुरंधर एक्टर को बैन कर दिया गया और इस पर सफाई देते हुए अशोक पंडित ने कहा कि “देखिए, सबसे पहले तो पूरी बातचीत ही गलत हो गई है। यह कोई बैन नहीं है। देखिए, हम कोर्ट नहीं हैं; हम लोगों को बैन नहीं कर सकते, यार। इसलिए हमने नॉन-कोऑपरेशन जारी किया है। नॉन-कोऑपरेशन का मतलब है कि हमारे सभी मेंबर जो 30 क्राफ्ट्स से जुड़े हैं, आप जानते हैं, उसके साथ काम नहीं करेंगे।”
Ranveer Singh के साथ काम नहीं करेंगे अशोक पंडित और ट्रेड यूनियन
रणवीर सिंह के खिलाफ एक्शन को लेकर उन्होंने कहा कि “यह मेरी चॉइस है कि मैं उसके साथ काम करना चाहता हूं या नहीं। इसलिए हमने, एक ट्रेड यूनियन के तौर पर, अपने मेंबर को यह बात जारी की है कि वह जहां भी है, आप तब तक काम नहीं करेंगे जब तक वह वहां है। यह मामला अभी सुलझा नहीं है। क्योंकि हमें बहुत पक्का लगता है कि यह एक बहुत गलत ट्रेंड शुरू होगा।”
अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर रणवीर सिंह का यह डॉन 3 विवाद कब तक सुलझ पाता है।
