Ranveer Singh: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट फिलहाल अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर काफी चर्चा में है।यह बात सच है कि इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं बीते दिन प्रमोशन के दौरान दोनों स्टार्स सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। इस इवेंट से वीडियो वायरल हो रहा है जिसने रणवीर सिंह खूब मस्ती करते नजर आए और आलिया उन्हें देखती रह गई। जहां तक इस लुक की बात करें तो रणवीर ऑल व्हाइट लुक में काफी हैंडसम नजर आए। वहीं आलिया एक बार फिर साड़ी में तहलका मचाती दिखी। वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और रणवीर सिंह के अंदाज़ पर मर मिटने के लिए तैयार हैं।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान ये क्या करने लगे Ranveer Singh, देखती रह गई आलिया भट्ट
