Rasha Thadani: यह बात सच है कि पिछले कुछ समय से रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी काफी सुर्खियों में है। राशा इंडस्ट्री में डेब्यू से पहले ही फैंस की चहेती बन गई है और लोगों को इंप्रेस करने में कभी भी पीछे नहीं रहती हैं। इस बीच उनका लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है जिसमें वह पिंक सूट में देसी अवतार दिखाकर फैंस को इंप्रेस कर रही है। जहां तक इस वीडियो की बात करें तो मिनिमल मेकअप और व्हाइट हाई हील्स में राशा कैमरे के लिए पोज दे रही है और उनका किलर स्माइल किसी के भी दिल को जीतने के लिए काफी है।
पिंक सूट में कयामत बरपाती दिखीं Rasha Thadani, देसी अंदाज देख फैंस की धड़कनें हुई तेज
