Rashmika Mandanna और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर फेक अलर्ट से रहें सावधान, जानिए कब आएगी बारात और कौन होंगे मेहमान

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर नई तारीख सामने आ रही है इसके साथ ही मेहमान की लिस्ट भी चर्चा में है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है और कब कपल सात फेरे ले सकते हैं।

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी उनके फैंस के लिए जश्न से कम नहीं है जिसे लेकर अलग-अलग तारीख सामने आ रही है। पहले कहा जा रहा था कि 2 फरवरी को ये सात फेरे लेने वाले हैं और इसके अलावा इंटरनेट पर कई तरह की खबरें लगातार चर्चा में है। इस सब के बीच अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स की बात करें तो बताया जा रहा है कि आखिर कब रील लाइफ कपल रियल लाइफ में शादी करने वाले हैं। इस सबके अलावा मेहमानों की लिस्ट से लेकर रिसेप्शन तक को लेकर खबरें वायरल हो रही है।

कब हो सकती है रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी

बीते दिन एक वीडियो वायरल हुआ था जहां एक महिला ने दावा किया था कि वह रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के वेन्यू पर है। इसके साथ ही 2 फरवरी को वे सात फेरे लेने वाले हैं लेकिन कुछ समय के बाद यह पता चल गया कि यह वीडियो में किए गए दावे पूरी तरह से फेक है। इस सब के बीच अब यह खबर सामने आ रही है कि 26 फरवरी को रश्मिका मंदाना सात फेरे ले सकती है। हालांकि टीम की तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था जहां उदयपुर के हेरीटेज प्रॉपर्टी में रश्मिका और विजय की शादी की तैयारी शुरू हो चुकी हैं इस बात का दावा किया गया था।

क्या इंडस्ट्री का यह दिग्गज बनेगा विजय और रश्मिका का मेहमान

इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि रश्मिका मंदाना और विजय की शादी में मेहमानों की लिस्ट गिनी चुनी रहने वाली है जिसमें सिर्फ वही लोग शामिल होंगे जो कपल के करीबी है।इसमें संदीप रेड्डी वांगा का नाम सामने आ रहा है।

Rashmika Mandanna के रिसेप्शन को लेकर जानें लेटेस्ट अपडेट

वहीं शादी के बाद रिसेप्शन को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है जहां कहा जा रहा है कि क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स के साथ हैदराबाद में रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी। हालांकि यह सब सिर्फ अफवाहें या इसमें सच्चाई है या तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। रश्मिका मंदाना ने अक्टूबर में एक प्राइवेट सेरेमनी में इंगेजमेंट की थी।

एआई से बनी फोटोज से सावधान रहें रश्मिका मंदाना के फैंस

वहीं रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा को लेकर फैंस के बीच कुछ कदर जुनून है कि एआई से जेनरेटेड कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर उनकी शादी से वायरल हो रही है। इन पर फैंस आंख मूंद कर भरोसा ना करें क्योंकि शादी को लेकर जब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं होती यह सिर्फ अफवाह ही है।

 

 

Exit mobile version