DNP India Hindi

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: शाही शादी और स्मार्ट बिजनेस! देखें कैसे मैरिज के डिब्बे को बनाया प्रमोशन का तरीका?

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

Picture Credit: Google

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की शादी लगातार चर्चा में बनी हुई है। हालंकि कभी भी कपल ने अपने अफेयर, सगाई  और शादी को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन खबरें है कि, दोनों 26 फरवरी को शादी कर रहे हैं। इसके बाद 4 मार्च को ग्रैंड रिशेप्शन हैदराबाद में देंगे।  इस बीच विजय का घर भी दुल्हन की तरह सज चुका है। वहीं, मेहमानों को वेडिंग कार्ड भी दिए जा रहे हैं। इस बीच  एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें विजय और रश्मिका की तरफ से मेहमानों को शादी के कार्ड के साथ अपने ब्रैंड के सामान भेजे जा रहे हैं। इसे यूजर्स मार्किंग से जोड़कर देख रहे हैं।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के गिफ्ट में दिखा ब्रैंड का प्रमोशन

रेडिट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।इसमें रश्मिका मंदाना और विजय देवकोंडा की शादी के कार्ड तो दिख ही रहा है। इसके साथ ही उनके ब्रैंड के कुछ सामान भी नजर आ रहे हैं।  कार्ड की अनबॉक्सिंग में रश्मिका की खुद की परफ्यूम कंपनी ब्रैंड डियर डायरी का नेशनस क्रश परफ्यूम है।

देखें वीडियो

इसके साथी गही विजय की कपड़ों की कंपनी राउडी की पीला टी-शर्ट साफ देखी जा सकती है। इस डिब्बे में मिठाई के साथ ड्राई फ्रूट्स हैं। इसके साथ ही एक आयुर्वेदिक क्रीम भी दिख रही है। फैंस की जब इस बॉक्स और इसमेंरखे सामान पर नजर पड़ी तो वो कहने लगे कपल अपनी शादी के बीच अपने ही ब्रैंड का प्रमोशन करके अच्छा बिजनेस कर रहा है। हालंकि अभी तक इस डिब्बे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding कब और कहां है?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में होने की खबर है। एक लग्जरी होटल में दोनों शादी कर रहे हैं। वहीं, कपल 4 मार्च को हैदराबाद के  ताज कृष्णा होटल में ग्रैंड रिशेप्शन दे सकता है। शादी में बहुत ही कम लोगों के शामिल होने की खबर हैं।

Exit mobile version