Rekha ने सिल्क साड़ी में दिखाई एवरग्रीन ब्यूटी, माथा पट्टी ने करवा दी फजीहत

Rekha: रेखा अपने स्टाइल की वजह से काफी चर्चा में रहती है। उनका एक लुक काफी चर्चा में है जिसमें वह माथा पट्टी से उसे स्टाइलिश टच देती हुई नजर आई है। फैंस को उनका यह लुक पसंद नहीं आ रहा है लेकिन यह सच है कि रेखा हर बार फैंस के बीच चर्चा में आने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। 

Rekha: बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी कहीं जाने वाली रेखा अपने सिल्क साड़ी लुक की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। वह जब भी किसी इवेंट में स्पॉट होती हैं तो फैंस का ध्यान उनकी साड़ी पर होता है। इस बीच रेखा नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट में साड़ी पहनकर पहुंची लेकिन इस दौरान उनके लुक को खासा पसंद नहीं किया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रेखा ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी में नजर आ रही है। साड़ी तक तो ठीक था लेकिन इस स्टाइल को कंप्लीट करने के लिए रेखा ने जो माथा पट्टी पहना है वह लोगों को पसंद नहीं है। उनका कहना है कि यह रेखा के स्टाइल को मिस मैच कर रहा है। रेखा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रेखा नमस्ते करते हुए रूबरू हो रही हैं।

 

Exit mobile version