Rishab Shetty: धुरंधर द रिवेंज को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही खुमार देखने को मिल रहा है। निश्चित तौर पर फिल्म को फैंस जश्न की तरह मना रहे हैं। ईद और नवरात्रि के पावन अवसर पर रिलीज होने वाली धुरंधर 2 को लेकर फैंस की बेकरारी कुछ इस कदर है कि यह भारत में 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन सिर्फ 3 दिन में कर चुकी है। हालांकि साउथ इंडस्ट्री के स्टार्स से लेकर बॉलीवुड के चहेते तक इस पर टिप्पणी करने में पीछे नहीं है। इस सबके बीच कांतारा एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने भी अपना रिव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने क्या कहा आइए जानते हैं।
Rishab Shetty ने बताया धुरंधर द रिवेंज की खासियत
#DhurandharTheRevenge the very first scene pulls you in and never lets go. Every frame hits like a war drum.
This isn’t just a sequel; it’s a statement. Brilliant storytelling, brother absolutely loved the detailing, @AdityaDharFilms.
Top-notch performances by every single… pic.twitter.com/ugT7KkksMJ
— Rishab Shetty (@shetty_rishab) March 21, 2026
कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी ने लिखा, “धुरंधर द रिवेंज का पहला ही सीन आपको अपनी ओर खींच लेता है और कभी जाने नहीं देता। हर फ्रेम एक वॉर ड्रम की तरह बजता है। यह सिर्फ़ एक सीक्वल नहीं है; यह एक स्टेटमेंट है। शानदार स्टोरीटेलिंग, भाई को डिटेलिंग बहुत पसंद आई आदित्य धर। हर एक आर्टिस्ट आर माधवन सर, अर्जुन रामपाल, रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त सर की टॉप-नॉच परफॉर्मेंस। विकास नौलखा के शानदार विजुअल्स, और म्यूज़िक शाश्वत और एडिटिंग के ज़रिए फ़िल्म को इतना ज़बरदस्त बनाने के लिए टेक्नीशियन को बहुत-बहुत धन्यवाद।”
ऋषभ शेट्टी फैंस के दिल को खुश करना जानते हैं बखूबी
निश्चित तौर पर कांतारा और कांतारा 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले ऋषभ सिटी के मुंह से धुरंधर 2 को लेकर यह सुनना फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग है। यह सच है कि डायरेक्टिंग और एक्टिंग की दुनिया में उन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। फैंस के दिल को खुश करने के लिए कंटेंट में किस तरह से खास विजुअल देना है वह बखूबी जानते हैं।
धुरंधर की सुनामी दुनियाभर में फैली
वहीं भारत के टॉप फिल्मों की लिस्ट में शुमार धुरंधर के सक्सेस से आदित्य धर पूरी दुनिया में अपना दबदबा दिखाने में कामयाब हुए हैं। 5 दिसंबर 2025 में रिलीज होने वाली धुरंधर का दूसरा पार्ट 19 मार्च को आई है और फिलहाल दुनिया भर में तबाही मचा रही है।
