Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में एडमिट है और इस दौरान बॉलीवुड की तमाम करीबियों को उनसे मुलाकात करते हुए स्पॉट किया गया। लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान की तबीयत को लेकर बड़ी खबर सामने आई जहां कहा गया कि उनको मिनिमल ब्रेन हेमरेज हुआ था लेकिन इस तक के बीच आखिर उनकी हालत अब कैसी है। इसके साथ ही क्यों एक यूजर ने पुराने वीडियो को शेयर कर शाहरुख खान पर अपनी भड़ास निकाली है। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।
Salim Khan Health Update में जानें सलमान खान के पिता की तबियत
सलीम खान को लेकर हेल्थ अपडेट की बात करें तो कहां जा रहा है कि उन्हें मिनिमल ब्रेन हेमरेज हुआ था लेकिन इसके लिए किसी सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी। डॉक्टर के मुताबिक सलीम खान की हालत क्रिटिकल नहीं है और वह बहुत जल्द वेंटिलेटर से हट सकते हैं और उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया जा सकता है। डॉक्टर ने बताया था कि जब सलीम खान हॉस्पिटल आए थे तब हाई ब्लड प्रेशर की समस्या देखी गई थी। उसके बाद जो भी दिक्कतें आए उसे ठीक कर दिया गया है और वह क्रिटिकल नहीं है।
सलीम खान को लेकर क्या बोले थे शाहरुख खान
From the day #ShahRukhKhan first arrived in Mumbai until today, the entire Salman family has stood by him and supported him. During the Aryan Khan matter, #SalmanKhan was the first person to stand up for him and helped get him out of trouble#SalimKhan saab is on a ventilator,… pic.twitter.com/PeoUU7HLkx
— Devil V!SHAL (@VishalRC007) February 19, 2026
दरअसल इस वीडियो में शाहरुख खान यह कहते हुए नजर आते हैं कि “मैं जब मुंबई पहली बार आया था तो मैं एक बात आप सबको बताऊं जो बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि सलमान खान के घर वालों ने यह बहुत छोटे थे तब मुझे छोटे हैं यह लेकिन बड़े भाई से ज्यादा और उनकी फैमिली ने मेरा बहुत ध्यान रखा। सिर्फ धक्के ही नहीं खाई मैंने इनके घर के खाना भी खाया है। मुझे एक बार सलीम अंकल ने बात की और दुआ दिया और मैं सचमुच कहना चाहता हूं कि उनके घर का खाना खाया है इसलिए मैं आज यहां पर खड़ा हूं और शाहरुख खान बना हूं।”
क्यों शाहरुख खान पर भड़के सलमान खान के फैंस
वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए यूज़र ने लिखा, “जिस दिन से शाहरुख खान पहली बार मुंबई आए थे। आज तक पूरा सलमान परिवार उनके साथ खड़ा रहा है और उन्हें सपोर्ट किया है। आर्यन खान के मामले में सलमान खान पहले इंसान थे जो उनके लिए खड़े हुए और उन्हें मुश्किल से बाहर निकलने में मदद की। सलीम खान साहब वेंटिलेटर पर है। शाहरुख खान के परिवार से कोई भी एक बार भी उनसे मिलने नहीं आया।” यह सिर्फ यूजर की अपनी राय हो सकती है जिस पर यूजर्स अपनी-अपने प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ लोग सलमान खान के सपोर्ट में है तो कुछ शाहरुख खान पर प्यार लुटाते दिखे हैं।
