यूलिया वंतूर की इस फोटो को देख क्यों मजे लेने लगे Salman Khan के फैंस, कहा ‘भाई की सीक्रेट वाइफ’

Salman Khan: मदर्स डे के मौके पर यूलिया वंतूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसने लोगों का दिमाग हिला दिया और यूजर्स बॉलीवुड के भाईजान के मजे लेने लगे हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Salman Khan

Photo Credit- Google Salman Khan

Salman Khan: यूलिया वंतूर का रिश्ता खान परिवार के साथ अक्सर सुर्खियों में रहा है जहां बॉलीवुड के भाईजान के साथ अफेयर्स की रूमर्स कई दफा सामने आए हैं। कहा जाता है कि वह एक दूसरे को सीक्रेट डेट कर रहे है। हालांकि कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और दोनों की दोस्ती अक्सर चर्चा में रहती है। इस सबके बीच मदर्स डे के मौके पर यूलिया ने सलमान खान की फैमिली के साथ एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसने लोगों के बीच हलचल मचा दी हैं। सलमान खान के फैंस मजे लेने में पीछे नहीं है और उन्हे सीक्रेट वाइफ कहने लगे हैं।

Salman Khan की मां के साथ दिखी यूलिया वंतूर

दरअसल मदर्स डे के मौके पर यूलिया वंतूर ने अपनी जिंदगी से उन महिलाओं को याद किया जो उनके दिल के करीब है। सलमान खान की मां सलमा खान, सलीम खान और हेलन के साथ भी तस्वीरें शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं बहुत शुक्रगुजार और खुशकिस्मत हूं कि मुझे उनका प्यार मेरा उनका हिफाजत करने वाला हाथ हमेशा मेरे साथ रहा। चाहे कुछ भी हो जाए मैं आप सब से प्यार करती हूं। उन सभी बेहतरीन महिलाओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं जो मेरी जिंदगी में एक मां की तरह हमेशा मेरे साथ खड़ी रही। आपको भी मदर्स डे की शुभकामनाएं।”

यूलिया वंतूर की फोटो देख सलमान खान को लेकर चटकारे ले रहे लोग

इन फोटोज को 18000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और लोग मजे लेने में पीछे नहीं हैं। जहां एक ने कहा खूबसूरत तो एक ने कहा सास के लिए इस कदर प्यार। एक ने कहा भाई की सीक्रेट वाइफ जो बेबी प्लान में विश्वास नहीं करती है।एक यूजर ने कहा नजर ना लगे सलमान भाई के साथ आपकी दोस्ती को तो एक ने लिखा सलमान खान के लिए बेस्ट दुल्हन। एक यूजर ने कहा क्या आपकी शादी हो गई है।

यह पहली दफा नहीं है जब सलमान खान की फैमिली के साथ यूलिया वंतूर ने तस्वीर शेयर की।

 

 

Exit mobile version