Salman Khan House Firing Case: आरोपी अनुज थापन ने कर ली खुदकुशी, पुलिस कस्टडी में हुई मौत से मची हलचल

Salman Khan House Firing Case

Salman Khan House Firing Case

Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसे जानने के बाद आप चौंक जाएंगे। कहा जा रहा है कि पुलिस कस्टडी में मौजूद आरोपियों में से एक अनुज थापन की मौत हो गई है और उसने सुसाइड कर लिया है। यह खबर वाकई किसी को भी चौंका देने के लिए काफी है। आरोपी पर फायरिंग मामले में कार्रवाई चल रही थी।

इस तरह मौत को लगाया अनुज ने गले

रिपोर्ट्स की माने तो कहा जा रहा है कि अनुज थापन ने चादर को फाड़ कर उसके टुकड़े से फांसी लगाई है जो उसे पुलिस ने उसके इस्तेमाल के लिए दिया था। अब अनुज ने अपनी जिंदगी ही खत्म कर ली और इसके साथ ही कई सवालों को पीछे छोड़ गया। रिपोर्ट्स की माने तो अनुज कोअस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर की निगरानी में उसकी मौत हो गई।

हथियार सप्लाई करता था अनुज

फिल्हाल इस बारे में पूरी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन आपको बता दें कि सलमान खान के घर पर फायरिंग होने के बाद अनुज को पुलिस कस्टडी में लिया गया था। उन पर हथियार सप्लाई करने का आरोप था और वह इसे ट्रक के जरिए करते थे। यहां उस हथियार की बात हो रही है जिसे आरोपी ने तापी नदी में फेंक दिया था।

आरोपी की मौत से उठे कई सवाल

बता दें कि 14 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर 5 राउंड फायरिंग हुई थी और इसके बाद भाईजान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई। इस फायरिंग के बाद लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने एक पोस्ट के जरिए बता दिया कि फायरिंग उनके कहने पर की गई थी लेकिन ऐसे में एक आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत ने कई सवालों को जन्म दे दिया है कि क्यों अनुज ने अपनी बेगुनाही साबित किए बिना अपनी जान दे दी और क्या थी मजबूरी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version