कौन है सुशील कुमार जिसकी मौत से टूट कर बिखरे Salman Khan, गमगीन आंखों से पोस्ट में बयां किया दर्द जो कर देगा भावुक

Salman Khan: बहुत जल्द मातृभूमि फिल्म में नजर आने वाले एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपने एक दोस्त को भावुक श्रद्धांजलि देते हुए नजर आए। निश्चित तौर पर इस पोस्ट की वजह से वह सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गए हैं।

Salman Khan

Photo Credit- Google Salman Khan

Salman Khan: बहुत जल्द मातृभूमि फिल्म में नजर आने वाले एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के साथ लोगों का ध्यान खींचा है जहां वह टूटकर बिखरे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह अपने दिल की बात शब्दों में बयां करते हुए दिखे। निश्चित तौर पर पोस्ट को देखने के बाद आप भी समझ जाएंगे कि आखिर सलमान खान किस कदर दर्द में है। दरअसल 42 साल से एक दोस्त को वह जानते थे। उन्होंने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कहा और ऐसे पल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने दिल के जज्बात बयां करते हुए दिखे हैं। दरअसल जिसका निधन हुआ है उसका नाम सुशील कुमार था जिसे लेकर सलमान खान ने पोस्ट किया है।

दोस्त को सलामी देते हुए सलमान खान हुए भावुक

सलमान खान ने अपने दोस्त के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लंबे चौड़े पोस्ट में कहा, “यह बंदा 42 साल से भाई है, सबसे अच्छा, दयालु, सबसे मददगार, भले ही वह उदास और परेशान हो, हमेशा मुस्कुराता रहता था, नाचता रहता था और सबसे बुरे हालात में भी कोई दर्द या स्ट्रेस नहीं होता था। चाहे वह फाइनेंशियल हो, इमोशनल हो, फिजिकल हो, वह कहता था कि फर्क नहीं पड़ता, दर्द सब ठीक होगा। सुशील कुमार उसका नाम है या कम से कम 5 मिनट पहले तक उसका नाम था, अलविदा भाई, एक आदमी की तरह जिया, एक हैवीवेट चैंपियन की तरह मौत से लड़ा।”

इस तरह Salman Khan ने किया दोस्त को मिस

इसके साथ ही एक्टर ने आगे लिखा “तुम्हारे लिए कोई आंसू नहीं, सिर्फ यादें और हंसी। मेरा दोस्त चेहरे पर मुस्कान के साथ मरा, बहुत बढ़िया भाई। कोई पहले कोई बाद में सब जाने वाला है, पता नहीं कब और कैसे तो कुछ कर के जाओ। अब अपनी सिगरेट और व्हिस्की का मज़ा लो, चीयर्स भाई, लगता है मैं तुम्हें थोड़ा मिस करूंगा।”

मौत की 4 वजह का सलमान खान ने किया जिक्र

एक और पोस्ट में सलमान खान ने इमोशनल फोटो शेयर कर कहा, “जिसको जाना है, उसे कभी मत रोको। जिसे उसे बुलाना था वो तो जाएगा ही। बुलाने के चार कारण हैं एक के सबको आखिर में जाना है। 2. अच्छे आदमी को जल्दी बुला लिया जाता है। 3. कि आपने धरती मां का किराया, EMI, GST नहीं भरा है तो वो भरने का एक मौका है। 4- लास्ट जो जाता है वो होता है गंदा करप्ट बेईमान वगैरह वगैरह। वो लास्ट जाते हैं हम उनका इंतज़ार करेंगे। पहले ना गलत आदमी का सर भीड़ में उठता था वो कट दिया जाता था ये कब हुआ? कर्म उनके रिश्तेदारों पर आता है और उन्हें कोई फ़र्क नहीं पड़ता।”

दोस्त को रेस्ट इन पीस कहने से किया मना

सलमान खान ने आगे कहा, “मजे करो, मेरे भाई। तुम इस दुनिया को छोड़कर चले गए। तुम्हारी पत्नी से बात की, उसे पता है कि तुमने उसे किसी और के लिए छोड़ दिया है, हाहा। काश मैं गाली दे पाता, गुस्सा हो पाता, या रो पाता, जो मैं आसानी से कर लेता हूं लेकिन तुम्हारे लिए, एक आंसू भी नहीं। मैं सोशल मीडिया पर लोगों को RIP” RSVP वगैरह कहते हुए देखता हूं। तुम चले गए, भाई। और मैं तुम्हें बॉडी नहीं कहूंगा, क्योंकि तुम्हारे पास कोई बॉडी नहीं थी।

इसलिए मैं तुम्हें सुशील कुमार कहूंगा। कोई “रेस्ट इन पीस” नहीं। जागो भाड़ में जाओ। आह्ह्ह्ह… एन्जॉय करो। चीयर्स, भाई। अच्छा भला चल रहा था तू मेरा लिवर और किडनी खराब करेगा, और यह पिक है जो मैं हूं।”

 

 

 

Exit mobile version