5 दशक बाद फेमस ‘गैलेक्सी’ से होगी Salman Khan की विदाई, जानिए नए 6 मंजिला अपार्टमेंट में क्या है खासियत

Salman Khan: गैलेक्सी अपार्टमेंट की यादों को छोड़कर क्या 5 दशक के बाद भाईजान अपना नया आशियाना बनाने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी खबर क्या है और इस बिल्डिंग की खासियत क्या होने वाली है।

Salman Khan

Photo Credit- Google Salman Khan

Salman Khan: बॉलीवुड के कुछ फिल्म स्टार्स का अपना रुतबा है और वह आलीशान जिंदगी जीते हैं। सलमान खान का नाम इस लिस्ट में शुमार है जो रईस एक्टर्स गिनती में टॉप पर आते हैं। वही उनकी तरह भाईजान का गैलेक्सी अपार्टमेंट भी काफी फेमस है लेकिन सबके बीच अब खबर आ रही है कि सलमान खान अपने नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। यह 6 मंजिल का बना है और इसमें तमाम सुख सुविधाओं का खास ध्यान रखा गया है। यह खबर जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोग इस पर तरह-तरह की बातें बना रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

कहां है सलमान खान का नया आशियाना

रिपोर्ट्स की माने तो सलमान खान का यह घर बांद्रा के समुद्र के किनारे बनाया जा रहा है जो जबरदस्त सी फेस है और यहां से समुद्र की लहरें साफ दिखाई देगी। वहीं रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि यह घर सलमान खान की मां सलमा खान के नाम पर है। इतना ही नहीं लंबे समय से मंजूरी का इंतजार किया जा रहा था और ऐसे में घर को बनाने के लिए मंजूरी मिल गई है। कहा जा रहा है कि उन्होंने गैलेक्सी में अपने 56 साल गुजारे हैं।

जानिए Salman Khan के नए घर में क्या होगा खास

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भी कहा जा रहा है कि इस जमीन पर पहले दो मंजिला घर था लेकिन 1956 में इसे गिरा दिया गया था। वहीं अब नई बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर के साथ स्टिल्ट पार्किंग और ऊपर 6 मंजिल तैयार की जा रही है। इसके साथ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि बिल्डिंग 1014 स्क्वायर मीटर में बनाया जाएग। इसके के साथ ही तमाम सुख सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान बहुत जल्द राज एंड डीके के साथ नजर आने वाले हैं तो वही पाइपलाइन में तेलुगु फिल्ममेकर वामशी पैडिपल्ली की फिल्म में नयनतारा के साथ दिखाई देंगे। आने वाली फिल्म को जाने-माने तेलुगु प्रोड्यूसर दिल राजू ने श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, और यह ईद 2027 में रिलीज होने वाली है।

 

 

 

Exit mobile version