Salman Khan: बॉलीवुड के दंबग सलमान खान बहुत जल्द ‘बैटल ऑफ गलवान’ फिल्म में नजर आएंगे। एक्टर को लेकर तमाम तरह की खबरें चल रही हैं। लेकिन इस बीच उनके बचपन के पक्के दोस्त रहे मास्टर राजू ने एक ऐसा खुलासा कर दिया है। जो किसी के भी गले से नहीं उतर रहा है। उन्होंने सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में खुलासा किया कि, सलमान खान कभी भी गर्लफ्रेंड को वेलेंटाइन डे पर एक गुलाब तक नहीं देते हैं। इसके साथ ही एक्टर की मारपीट और गालियों को लेकर भr चौंकाने वाला खुलासा किया है।
Salman Khan और ‘वेलेंटाइन डे’ पर गर्लफ्रेंड को नहीं करते इंप्रेस
मास्टर राजू का असली नाम राजू श्रेष्ठ है। वो कई बड़ी बॉलीवुड फिल्में कर चुके हैं। राजू मास्टर और
सलमान खान की दोस्ती दशकों पुरानी है। उन्होंने बताया है कि, वो एक्टर और उनकी गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के साथ घूमने तक जाते थे।
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट: SiddharthKannanOfficial
सलमान खान के बिहेवियर को लेकर राजू ने कहा वो बिल्कुल कूल इंसान है। वो जैसे दोस्तों और भाइयों के साथ रहता है वैसे ही गर्लफ्रेंड के साथ भी रहता है। वो वेलेंनटाइन डे पर रोज तक नहीं देता है। सलमान ने कई बार गुस्से में मारपीट और गालियां दी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने तो सिद्धार्थ कनन को यहां तक बता दिया सलमान खान दिमाग से नहीं दिल से सोचते हैं। उन्हें दिखावा बिल्कुल भी नहीं आता है। वो कभी भई किसी को इंप्रेस करने की कोशिश नहीं करते हैं। वो जैसे परिवार और दोस्तों के साथ हैं वैसा ही अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ हैं।
राजू मास्टर और सलमान खान के बीच आ गई दूरी
मास्टर राजू और सलमान खान ने ‘बागी’ और ‘ल मेरे भाई’ जैसी मूवी में साथ काम किया है। कुछ समय पहले दोनों पक्के दोस्त हुआ करते थे। लेकिन अब दोनों का मिलना जुलना बहुत ही कम है। मास्टर राजू के इस खुलासे ने फैंस को चौंका दिया है। सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में राजू ने अक्षय कुमार की राजेश खन्ना के द्वारा बेइज्जती से लेकर अमिताभ बच्चन को इंतजार कराने तक पर हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।
