Sara Ali Khan: सारा अली खान और विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी चर्चा में है। फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ जिसे लोगों से खास प्रतिक्रिया मिली है। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है और उम्मीद है कि यह रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा लोगों को जरूर पसंद आएगी। इस बीच सारा का लेटेस्ट लुक काफी चर्चा में है। सारा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और इस दौरान वह ऑल ब्लैक लुक में नजर आई। सारा की खूबसूरती को देखकर फैंस अपने आप को रोक नहीं पाए और वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सारा अली खान अपने फैंस के बीच घिरी हुई हैं और लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए काफी बेताब हैं।
ऑल ब्लैक लुक में Sara Ali Khan ने बटोर ली लाइमलाइट, एक्ट्रेस को देख जमा हुई भीड़
