‘ये AI है…’ दुनियाभर के चहेते सुपरमैन हेनरी कैविल के साथ Sara Ali Khan को देख फैंस को नहीं हुआ यकीन, फ्लॉप फिल्मों के बीच क्यों कर रही ट्रेंड

Sara Ali Khan: हॉलीवुड के सुपरमैन जिनकी पर्सनैलिटी की दुनिया दीवानी है उनके साथ एक्ट्रेस नजर आई और यह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर और क्यों उन्हें जमकर सर्च कर रहे हैं।

Sara Ali Khan

Photo Credit- Google Sara Ali Khan

Sara Ali Khan: हॉलीवुड के चर्चित एक्टर हेनरी कैविल जिन्हें चाहने वालों की दुनिया भर में कमी नहीं है और उनके सुपरमैन अवतार को लोग किस कदर पसंद करते हैं इसमें कोई शक नहीं है। वहीं इस सब के बीच जब सारा अली खान से उनकी मुलाकात होती है तो सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोग बातें बना रहे हैं। निश्चित तौर पर लोगों को यह कोलैबोरेशन का अंदाजा नहीं था और ऐसे में हर जगह पर सारा अली खान ट्रेंड कर रही है। रिपोर्ट्स की माने एक लग्जरी वॉच ब्रांड के इवेंट में उन्हें साथ देखा गया। इसकी झलकियां खुद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर शेयर करती हुई नजर आई है।

हेनरी कैविल के साथ देखें Sara Ali Khan का रॉयल अंदाज

इस दौरान सारा अली खान ने ब्लेज़र के साथ सफ़ेद रंग का शानदार आउटफिट पहना था। उन्होंने मिनिमल मेकअप किया था और एक छोटे हेडपीस से अपने लुक को पूरा किया। उन्होंने एक फॉर्मल आइवरी स्कर्ट सूट पहना था जिसके साथ एक सुंदर सा फैसिनेटर था। लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने मैचिंग क्लैस्प पर्स कैरी किया था। सिंपल घड़ी से उन्होंने अपने लुक में रॉयल तड़का लगाया और उन्हें देखने के बाद लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

सारा अली खान की तारीफ में क्या बोल रहे फैंस


वहीं सारा अली खान ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिख, “Longines के साथ एक शाही अफेयर।” निश्चित तौर पर सारा अली खान हॉलीवुड के सुपरमैन के साथ जबरदस्त पोज दे रही है और उनका यह अवतार बिल्कुल शाही नजर आ रहा है। पटौदी खानदान की राजकुमारी ने फोटोज के साथ अपना एक से बढ़कर एक अंदाज शेयर किया है जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक है। वहीं इसे देखकर यूजर्स में इसे टाइमलेस ब्यूटी बताया तो एक ने कहा रॉयल। एक यूजर ने कहा मुझे लगा ये एआई है तो एक ने कहा रॉयल जींस।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान को आखिरी बार पति-पत्नी और वो 2 में देखा गया था जहां लोगों से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। वहीं पिछले लंबे समय से एक्ट्रेस अपने फैंस को कोई हिट नहीं दे पा रही है लेकिन फिलहाल हुआ सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है।

 

 

Exit mobile version