Sara Arjun: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का ट्रेलर बीते दिन जारी किया गया और यह लगातार ट्रेन में बना हुआ है सोशल मीडिया पर लोग इसके बारे में बात बनाने में पीछे नहीं है वही इस सब के बीच सबसे ज्यादा जो बात हो रही है वह सारा अर्जुन की। 3 मिनट के ट्रेलर में सिर्फ उनकी एकमात्र झलक दिखाई गई लेकिन इसने लोगों के दिलों दिमाग पर एक अलग ही सवाल को खड़ा कर दिया है। जहां लोग यह कहने लगे हैं कि क्या यलीना का कैरेक्टर खत्म हो जाएगा। आइए जानते हैं अफवाहें जो रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज को लेकर आ रही है।
Sara Arjun के इस कृप्टिक सीन ने किया बवाल
No Way Yalina 😳#DhurandharTheRevenge#Dhurandhar2trailer pic.twitter.com/GrBRhVNz8f
— Jeet (@JeetN25) March 7, 2026
जहां तक सारा अर्जुन की धुरंधर द रिवेंज के झलक की बात करें तो इस दौरान वह एक बंदूक लिए हुए नजर आती है जहां सिर्फ उनकी चुप्पी दिखाई दे रही है लेकिन इस एक सीन ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। लोग इसे लेकर बातें बनाने में पीछे नहीं है जहां लोगों का कहना है कि क्या सारा अर्जुन का कैरेक्टर धुरंधर 2 में खत्म हो जाएगा। दरअसल इस एक झलक में सारा अर्जुन की आंखों में एक इंटेंस और एक्सप्रेशन में इमोशंस नजर आ रहे हैं जिसकी वजह से लोगों का कहना है कि क्या वह रणवीर सिंह यानी हमजा पर निशाना साध रही है।
क्यों धुरंधर द रिवेंज को लेकर सारा अर्जुन ने बढ़ाई बेताबी
रणवीर सिंह यानी हमजा की पत्नी के तौर पर एलीना आखिर धुरंधर द रिवेंज में क्या कमाल दिखाती है और इसे झलक के पीछे की पूरी कहानी क्या है इसे देखने के लिए आपको फिल्म रिलीज का इंतजार करना पड़ेगा। यह 19 मार्च 2026 को दस्तक देने के लिए तैयार है। पहले पार्ट में जहां अपने ही पिता पॉलिटिशियन जमील जमाली के खिलाफ जाकर हमजा को रिकॉर्ड्स देती है अब सीक्वल में क्या बवाल मचाती है यह देखना दिलचस्प है। एक यूजर ने कहा क्या हमजा को मार देगी तो एक ने कहा यह इंडियन सिनेमा की हिस्ट्री का सबसे बड़ा सीन होने वाला है तो एक ने लिखा यह अनएक्सपेक्टेड है।
ऐसे में आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली धुरंधर द रिवेंज को लेकर लोगों में गजब एक्साइटमेंट देखा जा रहा है।
