Satish Kaushik Passes Away: अलविदा सतीश कौशिक, आखिरी दर्शन के लिए उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्स की भीड़

Satish Kaushik Passes Away: यह बात सच है कि सतीश कौशिक ने फिल्म इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्में दी हैं और जो लोग हमेशा याद रखेंगे। उनका यूं दुनिया को छोड़ कर जाना फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। सतीश कौशिक इंडस्ट्री के मंजे हुए कलाकार थे जो किसी भी रोड में परफेक्ट बैठते थे। सबको हंसाने वाले सतीश आज जाते हुए फैंस और दोस्तों को रुला गए।

Satish Kaushik Passes Away: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं हैं। एक्टर ने हार्ट अटैक की वजह से अपनी आखिरी सांस ली। उनका यूं चले जाना फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। इस बीच पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं और आखिरी दर्शन पर बॉलीवुड सेलेब्स की भीड़ जमा हुई थी। सलमान खान से लेकर अर्जुन कपूर सतीश की आखिरी दर्शन करने पहुंचे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं दिग्गज सेलेब्स तक ने नम आंखों से सतीश कौशिक को विदाई दी।

 

Exit mobile version