Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के रोमांस के किंग कहे जाने वाले एक्टर जिनकी दुनिया बाद में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लोगों उन्हें किस कदर चाहते हैं इस बात में कोई शक नहीं है। वहीं इस सब के बीच मंगलौर इवेंट में शाहरुख खान पहुंचे और सोशल मीडिया पर उनकी तमाम तस्वीर और वीडियो चर्चा में है। रोहन कॉरपोरेशन इवेंट में एक्टर ने तुझे देखा तो यह जाना सनम और झूमे जो पठान गाने पर डांस करते हुए दिखे हैं। क्रेज़ी फैंस इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। निश्चित तौर पर शाहरुख खान ने फैंस का दिल जीत लिया है।
‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ सॉन्ग पर किंग खान ने मचाया बवाल
King Shah Rukh Khan performing in Tujhe Dekha Toh Ye Jana Sanam at Rohan Corporation event in Mangalore 😍 @iamsrk#ShahRukhKhan #SRK #DDLJ #Mangalore #TeamShahRukhKhan pic.twitter.com/QoxZpdSnBP
— Team Shah Rukh Khan Fan Club (@teamsrkfc) June 25, 2026
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का पॉपुलर सॉन्ग ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ पर शाहरुख खान जिस तरह से डांस करते हुए दिखे उसने वहां मौजूद लोगों को दीवाना बना दिया। यह इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि लोगों के बीच किस कदर क्रेज दिखाते हैं और अपने फैंस के लिए कभी भी कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। उनका सिग्नेचर पोज और डांस हमेशा सुर्खियों में होता है।
पठान सॉन्ग पर शाहरुख खान का जलवा
King Shah Rukh Khan energetic performance in Jhoome Jo Pathan at Rohan Corporation event in Mangalore 😍 @iamsrk#ShahRukhKhan #SRK #TeamShahRukhKhan #Pathaan #King pic.twitter.com/w3xebadyho
— Team Shah Rukh Khan Fan Club (@teamsrkfc) June 25, 2026
इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर ‘झूमे जो पठान’ गाने का भी डांस वीडियो वायरल हो रहा है जहां मंगलौर इवेंट में शाहरुख खान तड़का लगाते हुए दिखे। वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर करते हुए दिख रहे हैं। उनके साथ इस पल को एंजॉय करना लोगों के लिए काफी खास है। वहीं बैकग्राउंड में इस गाने का वीडियो दिखाई दे रहा है जिसमें शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण नजर आए थे।
Shah Rukh Khan के डांस को देख इस तरह क्रेजी हुए फैंस
शाहरुख खान के इस डांस परफॉर्मेंस को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। जहां लोग माशाअल्लाह, किंग खान का जलवा और शानदार बता रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सुहाना खान दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन के साथ उनकी फिल्म किंग बहुत जल्दी रिलीज होने वाली है।
