DNP India Hindi

Shah Rukh Khan संग 25 साल में क्यों नहीं बनी विशाल भारद्वाज की जोड़ी, कई स्क्रिप्ट भेजने के बाद देखें ‘ओ रोमियो’ डायरेक्टर को क्या मिला जवाब

Shah Rukh Khan

Photo Credit- Google Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के पापुलर एक्टर और डायरेक्टर की बात करें तो निश्चित तौर पर शाहरुख खान और विशाल भारद्वाज इस लिस्ट में शुमार है। हाल ही में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के साथ ओ रोमियो में नजर आने वाले डायरेक्टर ने 2002 में मकड़ी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस सब के बीच शॉकिंग चीज यह है कि आज तक शाहरुख खान के साथ उनको किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया। हाल ही में वह इस बारे में बात करते हुए नजर आए। इस दौरान विशाल भारद्वाज ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह साल में कई दफा शाहरुख खान को स्क्रिप्ट भेज चुके हैं। आइए जानते हैं उसका जवाब क्या मिला है।

Shah Rukh Khan को लेकर क्या बोले ओ रोमियो निर्देशक

दरअसल इस बारे में जब विशाल भारद्वाज से सवाल किया जाता है तब वह शाहरुख खान के साथ फिल्म करने को लेकर अपनी बेबाकी जाहिर करते हुए दिखे। उन्होंने कहा “मुझे लगता है कि यह (कोलेबोरेशन) होना ही चाहिए। मैं साल में शाहरुख से कितनी बारी कितनी कहानियों के लिए बात करता हूँ। शाहरुख खान को कौन पसंद नहीं करता? मैं इसे ऐसे ही कहूँ। हर कोई उन्हें प्यार करता है। और एक इंसान के तौर पर उनमें कुछ इतना खूबसूरत होना चाहिए, जो उन्हें शाहरुख खान बनाता है।”

विशाल भारद्वाज संग क्या फिल्म करना चाहते हैं शाहरुख खान

शाहरुख खान के साथ फिल्म करने को लेकर विशाल भारद्वाज ने कहा कि “मैंने उन्हें इस फिल्म (ओ रोमियो) के दौरान भी एक कहानी भेजी हुई है और वो भी हमेशा बोलते हैं कि, ‘यार एक फिल्म तो होनी चाहिए जो हम दोनों को साथ में करनी चाहिए’, लेकिन निश्चित रूप से, शाहरुख और मेरे बीच एक फिल्म होनी ही चाहिए। इंशाअल्लाह, इस बार वो चमत्कार हो जाए।” ऐसे में कहीं ना कहीं विशाल भारद्वाज ने इशारों में इस बात की पुष्टि कर दी है कि आने वाले समय में शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी बन सकती है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान सुहाना खान और अभिषेक बच्चन के साथ किंग में नजर आने वाले हैं जिसकी घोषणा हो चुकी है जो सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनेगी।

 

 

Exit mobile version