DNP India Hindi

‘ओ माही’ गाने पर सिग्नेचर पोज देकर Shah Rukh Khan ने जीता दिल, रिलीज से पहले दुबई में Dunki का चढ़ा खुमार

shah rukh khan

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को यूं ही नहीं किंग ऑफ रोमांस कहा जाता है। वह जानते हैं कि फैंस को किस कदर दीवाना बनाना है और इसमें कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। फिलहाल एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डंकी‘ को लेकर काफी चर्चा में है जो कुछ ही दिनों में सिनेमाघर में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म को प्रमोट करने में शाहरुख कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और हाल ही में वह दुबई पहुंचे थे। इवेंट से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और इन्हीं में से एक है ‘ओ माही’ गाने पर शाहरुख खान का डांस। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस वीडियो में।

‘ओ माही’ गाने पर डांस कर शाहरुख ने जीता दिल

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें शाहरुख खान अपनी फिल्म डंकी के ‘ओ माही’ गाने पर डांस स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं। इसे देखने के बाद वहां मौजूद फैंस की भीड़ दीवानी हो रही है। कहने में दो राय नहीं है कि अपने अलग अंदाज से किंग खान एक बार फिर चर्चा में आ गए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और शाहरुख की तारीफ करते हुए फैंस नहीं थक रहे हैं।

सिग्नेचर पोज से फैंस के बीच लाइमलाइट में आए किंग खान

इस वीडियो को शेयर करते हुए रेड चिल्ली एंटरटेनमेंट चैनल ने कैप्शन में दिल जीत लिया। उन्होंने लिखा, “यहां हमारा हार्डी डंकी टेक्स ओवर दुबई के रूप में ग्लोबल विलेज में हर किसी के दिल में अपनी जगह बना रहा है। एडवांस बुकिंग अब खुली है इसलिए तुरंत अपने टिकट बुक करें। डंकी गुरुवार 21 दिसंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघर में रिलीज हो रही है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहरुख खान अपने आईकॉनिक पोज ओपन आर्म कर फैंस का दिल जीतने में कामयाब हुए। वह ‘ओ माही’ गाने पर डांस करने के बाद अपने सिग्नेचर पोज से फैंस के बीच सुर्खियों में आ गए हैं।

फिल्म को लेकर फैंस हैं एक्साइटेड

गौरतलब है कि यह फिल्म शाहरुख खान की इस साल रिलीज होने वाली तीसरी फिल्म है। इससे पहले ‘जवान’ और ‘पठान’ का डंका खूब बजा है और ऐसे में फैंस की उम्मीद अब ‘डंकी’ से है। फिल्म में विक्की कौशल, तापसी पन्नू और बोमन ईरानी जैसे किरदार नजर आने वाले हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर फैंस पिछले लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version