Shakti Kapoor ने मौत की अफवाहों के बीच कहा ‘मैं जिंदा हूं’, शाहरुख और कैटरीना सहित इन सितारों को लेकर भी किया गया था बेतुका मजाक

Shakti Kapoor: मौत की अफवाह फैलाने वाले लोगों पर एक्टर ने शिकायत दर्ज करने की दी धमकी लेकिन क्या आपको पता है कि कैटरीना कैफ, शाहरुख खान सहित कई सितारों के साथ इस तरह का मजाक किया गया है। आइए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन नाम है शामिल।

Shakti Kapoor

Photo Credit- Google Shakti Kapoor

Shakti Kapoor: बॉलीवुड फैंस को तगड़ा झटका लगा जब सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हुई कि इंडस्ट्री में विलेन के किरदार में पॉपुलर शक्ति कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। फैंस इस वायरल खबर परेशान हो गए। उन्हें श्रद्धांजलि भी देने लगे लेकिन शोक की लहर के बीच खुद शक्ति कपूर ने एक वीडियो शेयर कर लोगों को इस बात की जानकारी दी कि महज मौत की खबर एक अफवाह है और वह जिंदा हैं। हालांकि इज पहली दफा नहीं है जब किसी स्टार को लेकर ऐसी खबरें आई हो। शाहरुख खान से लेकर कैटरीना कैफ के फैंस के साथ भी इस तरह का मजाक किया गया था। आइए जानते हैं कब कब मौत की खबर के साथ खिलवाड़ किया गया है।

Shakti Kapoor ने अफवाह फैलाने वालों की लगाई फटकार

शक्ति कपूर ने वीडियो को शेयर किया और अपनी जिंदा होने की पुष्टि की। वीडियो में वह कहते हैं, “नमस्ते सभी को, मेरी मौत की अफवाह बिल्कुल गलत है। मैं स्वस्थ और खुश हूँ। कृपया इसे नज़रअंदाज़ करें। मैं इसकी शिकायत करने जा रहा हूँ। लेकिन यह ठीक नहीं है। यह अच्छा नहीं है।”

शाहरुख खान भी हैं लिस्ट में शामिल

यूरोपीय समाचार नेटवर्क एल पेस टीवी ने 2017 में दावा किया बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान सात लोगों के साथ एक प्राइवेट जेट में दुर्घटनाग्रस्त हुए। उनकी मौत हो चुकी है। वहीं बाद में शाहरुख की टीम ने इस बात की पुष्टि की कि यह सिर्फ अफवाह है।

अमिताभ बच्चन को लेकर उड़ी थी अफवाहें

अमिताभ बच्चन के फैंस के साथ इस तरह का मजाक कई दफा किया जा चुका है। शक्ति कपूर की तरह साल 2012 में एक ब्लॉग पोस्ट में दावा किया गया था कि अमिताभ बच्चन एक कार दुर्घटना में जिंदा नहीं बच सके। यहां तक की कहानी ऐसी बनाई गई थी कि कार डिवाइडर से टकराई और उनकी मौत हो गई। निश्चित तौर पर फैंस का दिल दुखा था।

धर्मेंद्र के फैंस को भी लगा था झटका

इस सबसे हटकर 2025 में ही धर्मेंद्र को लेकर ऐसी अफवाहें आई थी जब ही मैन अस्पताल में भर्ती थे तब अचानक उनकी मौत की खबरें चलने लगी। हालांकि बाद में हेमा मालिनी और ईशा देओल ने फैंस को उनके स्वस्थ होने की जानकारी दी। देओल फैमिली ने ऐसी अफवाहें फैलाने को आड़े हाथों लिया था। हालांकि बाद में धर्मेंद्र अपने फैंस को छोड़ गए।

कैटरीना कैफ के फैंस के साथ किया गया था मजाक

शक्ति कपूर की तरह कैटरीना कैफ के फैंस को भी तगड़ा झटका लगा था जब 2013 में एक फेसबुक पोस्ट में दावा किया गया था कि एक्ट्रेस अब इस दुनिया में नहीं रही। हालांकि बाद में उनकी टीम ने फैंस को इस बात की जानकारी दी कि वह पूरी तरह से ठीक है।

जाहिर तौर पर शक्ति कपूर से पहले इन सेलेब्स के अलावा भी कई सितारों का नाम इस लिस्ट में शामिल है जो इस गंदा मजाक का सामना कर चुके हैं।

 

 

Exit mobile version