बिग बॉस से निकलने के बाद Shalin Bhanot ने खरीदी लग्जरी कार, मीडिया के सामने एक्साइटेड दिखे एक्टर

Shalin Bhanot: शालीन भनोट को आज दुनिया जानती है। बिग बॉस में नजर आने के बाद उनकी बुलंदियां आसमान पर हैं। इस बीच शालीन ने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है और वह अपने घर चमचमाती गाड़ी लाए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Shalin Bhanot: बिग बॉस 16 फेम शालीन भनोट को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है।शालीन को जहां एक तरफ एकता कपूर का शो मिला वहीं अब उन्होंने एक नई लग्जरी कार खरीदी है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शालीन काफी खुश हैं। रेड कलर की चमचमाती गाड़ी को शालीन फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इस दौरान वह मीडिया से रूबरू हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक शालीन ने न्यू महिंद्रा स्कॉर्पियो को अपने कलेक्शन में शामिल कर काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो चर्चा में है जिसमें शालीन अपनी कार के लिए काफी एक्साइटेड हैं। शालीन के पास लग्जरी गाड़ियों का खासा कलेक्शन है।

Exit mobile version