Shalin Bhanot Video: कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ खत्म हो गया है लेकिन फैंस का फीवर अभी तक नहीं उतरा है। वहीं शो के कंटेस्टेंट्स भी लाइमलाइट में रहने का एक मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच हाल ही में शालीन भनोट एक बार फिर नजर आए। टॉप 5 के बाद फिनाले की फेस से बाहर होने वाले शालीन की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं लोगों की भीड़ किस हद तक शालीन को देख पागल हो जाती है। वहीं शालीन कार से निकलकर फैंस से खास अंदाज में मिलते हैं।
Shalin Bhanot Video: शाहरुख स्टाइल में फैंस से मिले शालीन, अंदाज देख भीड़ हुई क्रेजी
