Shanaya Kapoor Video: वैसे तो बॉलीवुड में स्टार किड्स का बोलबाला है लेकिन कुछ ऐसे हैं जिन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। निश्चित रूप से इस लिस्ट में एक नाम है संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर की। शनाया सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं बावजूद इसके कि वह अभी तक फिल्मों में नजर नहीं आई हैं। वह बॉलीवुड में जल्द ही ‘बेधड़क’ फिल्म से डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में नजर आने से पहले शनाया लगातार लाइमलाइट में है। इस बीच इस स्टार किड को स्पॉट किया गया और उनका जिम लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है। जिम के बाद के इस वीडियो पर एक यूजर ने कहा, “तुम्हें जिम की क्या जरूरत है।”
कूल लुक में नजर आईं Shanaya Kapoor, वीडियो देख ट्रोलर्स बोले- ‘तुम्हें जिम की क्या जरुरत पड़ गई’
