DNP India Hindi

Shanaya Kapoor: जिस प्यार को सर्वस्व मानी ‘तू या मैं’ एक्ट्रेस वह 5 लड़कियों संग मना रहा था रंगरलिया, दिल टूटने पर इस स्टार किड ने किया था सपोर्ट

Shanaya Kapoor

Photo Credit- Google Shanaya Kapoor

Shanaya Kapoor: सर्वाइकल थ्रिलर तू या मैं में आदर्श गौरव के साथ नजर आने वाली शनाया कपूर अपने लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई है। जहां इंटरव्यू में उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उन्हें 5 लड़कियों के साथ अफेयर के बीच उन्हें चीट किया जिसे उन्होंने खुद रंगे हाथों पकड़ा। उनकी कहानी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि यह वाक्या देश में नहीं बल्कि विदेश में हुआ। जहां से शनाया कपूर ने एक स्टार किड का जिक्र करती हुई नजर आई है। पूरा मामला जानने के बाद निश्चित तौर पर आपको हैरानी हो सकती है।

शनाया कपूर ने रिश्ते को लेकर क्या कहा

तू या मैं एक्ट्रेस इस बारे में बात करते हुए हाल ही में इसका खुलासा किया कि कैसे 5 लड़कियों के साथ उनका बॉयफ्रेंड उन्हें चीट कर रहा था जिसकी जानकारी उन्हें विदेश में हुई। जब वह उनके साथ वेकेशन पर थी। रिलेशनशिप में सबसे डरावना अनुभव के बारे में बात करते हुए शनाया कपूर कहती है कि मैं उस समय सोच रही थी कि जो है यही है यह बहुत अच्छा है क्या जिंदगी है। वह सबसे अच्छा रिश्ता जिसे शनाया कपूर समझ रही थी उसने एक ऐसा मोड़ लिया जिसकी शायद उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। एक्ट्रेस ने याद करते हुए कहा कि हम डिनर पर जा रहे थे।

तू या मैं एक्ट्रेस को मिला बड़ा वाला धोख़ा

शनाया कपुर के बॉयफ्रेंड ने उन्हें कहा था कि कैब बुक कर दो। फोन की बैटरी खत्म होने की वजह से शनाया ने अपने बॉयफ्रेंड के फोन का इस्तेमाल किया और जब उन्होंने लॉक खोला तो देख कर दंग रह गई क्योंकि बॉयफ्रेंड के एक्स गर्लफ्रेंड का एक मैसेज आया हुआ था। जब उन्होंने चैट खोला तो कुछ चीज ऐसी निकली जिसे वह जिक्र भी नहीं कर सकती थी। इसके अलावा दूसरी लड़की आई थी तीसरी लड़की आई चौथी और पांचवी। 5 लड़कियों के साथ वह मैसेज पर बात कर रहा था कि वह सिंगल है।

Shanaya Kapoor के इमोशनल चीट के दौरान अनन्या पांडे ने दिया था साथ

शनाया कपूर इस डरावने वाक्ये के बारे में बात करते हुए कहती है कि “मैं इस समय स्क्रीनशॉट ली और अपने क्लोज फ्रेंड्स को स्नैपचैट पर भेजा जिसमें अनन्या पांडे ने मुझे जवाब दिया और यह कहा कि तुरंत ट्रेन पकड़ो और आ जाओ । मैंने उसे कहा मैं अभी ट्रेन नहीं ले सकती क्योंकि मैं पास नहीं थी। मैंने डिनर में ऐसे दिखाए जैसे सब कुछ ठीक है लेकिन इस दौरान उसे पता चल गया कि उसने कुछ गलत किया है। उसने मुझे मनाने के लिए इयररिंग्स गिफ्ट किया वह इयररिंग्स मेरे पास आज भी है इमोशनल चीट को लेकर चर्चा में शनाया कपूर फिलहाल तू या मैं में नजर आ रही है जिसमें उनके साथ आदर्श गौरव दिखाई दे रहे हैं। इसकी तकरार शाहिद कपूर की ओ रोमियो के साथ है।

Exit mobile version