DNP India Hindi

Cannes में हुस्न का परचम लहराती दिखीं शार्क टैंक जज Namita Thapar और TMKOC फेम Deepti Sadhwani, जानें और कौन आएगा नजर

Cannes Film Festival 2024

Cannes Film Festival 2024

Cannes Film Festival 2024: हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के कई बड़े-बड़े सितारे Cannes Film Festival 2024 के रेड कार्पेट पर अपना स्वैग दिखाने और हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए पहुंच रहे हैं। यहीं अब इस इवेंट में शार्क टैंक इंडिया की जज नमिता थापर (Namita Thapar) और TMKOC से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दीप्ति साधवानी (Deepti Sadhwani) भी पहुंची नजर आईं। चलिए इन दोनों के लुक पर एक नजर डालते हैं।

ग्लैमर का तड़का लागाती दिखीं नमिता थापर

शार्क टैंक इंडिया से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली शो की जज नमिता थापर ने 15 मई 2024 को कांस फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है। यहीं बिजनेसवूमेन नमिता ने रेड कार्पेट पर ग्लैमर का तड़का लगाने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। जिसमें वह एक ऑफ शोल्डर गाउन पहने काफी हसीन और ग्लैमरस दिख रही हैं।

दीप्ति साधवानी ने भी छुड़ाए फैंस के पसीने

यहीं आपको बता दें, बाकी सभी एक्ट्रेस की तरह तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दीप्ति साधवानी ने भी कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने शानदार लुक से आग लगा दी है। दीप्ति ने अपने इस लुक को क्रिएट करने के लिए ऑरेंज कलर के स्लिट कट गाउन के साथ पफ्ड लॉन्ग जैकेट को कैरी किया। एक्ट्रेस के इस रेड कार्पेट लुक ने फैंस के पसीने ही छुड़ा दिये हैं।

Cannes Film Festival 2024 में और कौन आएगा नजर

यहीं अगर बात की जाए कि, इन दोनों के बाद अब कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर कौन-कौन नजर आएगा तो आपको बता दें मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय, कियारा आडवाणी और सोशल मीडिया से हर किसी को अपना दीवाना बनाने वाली करिश्मा अगरवाल और नैन्सी त्यागी भी जल्द नजर आने वाली हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Exit mobile version