Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा की वजह से सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही थी। इस दौरान एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया जाता था। पोर्नोग्राफी मामले में फंसने के बाद राज कुंद्रा पब्लिकली स्पॉट नहीं होते हैं। इस बीच शिल्पा भी कैमरे से बचती नजर आईं और एक बार फिर ट्रोल हो गई। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पैपराजी को इग्नोर करने के लिए शिल्पा किस हद तक मेहनत कर रही हैं। यूजर्स को शिल्पा की यह हरकत पसंद नहीं आई और वह मजाक उड़ाने लगे। इस वीडियो को देख एक यूजर ने कहा, “अब किस बात के लिए घमंड है।”
पैपराजी को इग्नोर करती नजर आईं Shilpa Shetty तो यूजर्स ने लगाई लताड़, कहा- ‘अब किस बात के लिए घमंड है’
