Shraddha Kapoor: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की मोस्ट डिमांडेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। हाल ही में एक्ट्रेस रणबीर कपूर संग फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार में नजर आई थी जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने नए लुक को फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने एक बार साबित कर दिया है कि उनका अंदाज काफी अलग है। इस लुक की बात करें तो एक्ट्रेस क्रॉप येलो टॉप और डेनिम में नजर आई लेकिन इस दौरान लोगों का ध्यान उनके हेयर स्टाइल ने खींचा है। वीडियो में एक्ट्रेस कैमरे के सामने शर्माती हुई नजर आ रही हैं।
Shraddha Kapoor ने नए लुक से खींचा लोगों का ध्यान, कैमरे के सामने शर्माती नजर आई एक्ट्रेस
