Sidharth Kiara Mumbai Reception: बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बाद से लगातार चर्चा में हैं। कपल की वेडिंग रिसेप्शन की ग्रैंड पार्टी 12 फरवरी को हुई जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल हुए। इस पार्टी में करीना कपूर एक बार फिर अपने ग्लैम लुक में छा गईं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि करीना करण संग पार्टी में एंट्री मारती हैं। वह पिंक कलर की शिमरी साड़ी में कहर ढा रही हैं। उन्होंने कैमरे के लिए जमकर पोज दिए। एक्ट्रेस ने बैक बन और एक इयररिंग्स से इस लुक को कम्पलीट किया। करीना का यह लुक देख फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
Sidharth Kiara Mumbai Reception: ग्लैम लुक में करण जौहर संग पहुंची करीना कपूर, पिंक साड़ी में दिखीं स्टाइलिश
