Sidharth Kiara Mumbai Reception: हाल ही में शादी के बंधन में बंधे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के वेडिंग रिसेप्शन की ग्रैंड पार्टी 12 फरवरी को होस्ट की गई। इस दौरान बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आए। वहीं पार्टी में जिस एक शख्स ने ध्यान खींचा वह है राशि खन्ना। जहां इस पार्टी में ज्यादातर एक्ट्रेसेस लाइट शिमरी साड़ी में नजर आईं वहीं राशि काफी अलग स्टाइल में पहुंची। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह रेड साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर से इस लुक को कम्पलीट किया है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि एक्ट्रेस का यह लुक काफी अलग और स्टाइलिश है।
Sidharth Kiara Mumbai Reception: सबसे अलग अंदाज में नजर आईं Raashi Khanna, रेड साड़ी में फ्लॉन्ट किया परफेक्ट कर्वी फिगर
