Sid Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी बहुत ही इंटिमेट तरीके से फैमिली और फ्रेंड्स के बीच होगी। आज से शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। इस बीच मेहमानों के आने का सिलसिला भी लगातार जारी है। इस बीच मशहूर सिंगर अंकित तिवारी भी जैसलमेर पहुंच चुके हैं। रिपोर्ट की माने तो वह सिद्धार्थ कियारा की शादी में परफॉर्म करेंगे। अंकित इंडस्ट्री को कई सुपरहिट गाने दे चुके हैं। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है।
Sid Kiara Wedding: ये मशहूर गायक सजाएंगे शाही शादी में महफिल, Video देख फैंस हुए एक्साइटेड
