Sonam Kapoor के दूसरे बेटे के जन्म पर खुशी से नाचे नाना अनिल कपूर, करीना कपूर से लेकर परिणीति चोपड़ा ने किया बॉयज मॉम गेंग में स्वागत

Sonam Kapoor: अनिल कपूर एक बार फिर से नाना बन गए हैं और उनकी बेटी ने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है तो उन्हें इस सब के बीच आखिर नाना ने क्या कहा। करीना कपूर से लेकर परिणीति चोपड़ा तक बधाइयां दे रहे हैं।

Sonam Kapoor

Photo Credit- Google Sonam Kapoor

Sonam Kapoor: आनंद आहूजा के साथ शादीशुदा जिंदगी बिता रही अनिल कपूर की लाडली एक बार फिर से मां बन चुकी है। सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस को इसकी जानकारी दी कि उनके घर एक बार फिर बेटे का जन्म हुआ है। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स जमकर रिएक्ट रहे हैं और इस लिस्ट में परिणीति चोपड़ा से लेकर करीना कपूर तक का नाम शुमार है जिन्होंने एक्ट्रेस को मां बनने की बधाइयां दी है। सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर ने भी अपनी खुशी का इजहार करते हुए एक पोस्ट लिखा है। आइए जानते हैं कैसे एक्ट्रेस ने फैंस को खुशखबरी दी है।

Sonam Kapoor ने फैंस को दी इस तरह खुशखबरी

सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के साथ पोस्ट में लिखा, “बहुत शुक्रगुजार और प्यार से भरे दिलों के साथ, हमें आज, 29 मार्च 2026 को हमारे बेटे के आने की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। हमारा परिवार बढ़ गया है, और उसके आने से, हमारा दिल बहुत खूबसूरत तरीके से बड़ा हो गया है। वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करके बहुत खुश है, और हम इस कीमती नई जान के लिए बहुत खुशकिस्मत महसूस कर रहे हैं जिसने हमारे घर को खुशियों और ग्रेस से भर दिया है। हम चार लोगों के परिवार के रूप में इस खूबसूरत नए चैप्टर को शुरू करने के लिए आभारी हैं। प्यार के साथ, सोनम, आनंद और वायु।”

परिणीति चोपड़ा सहित करीना कपूर ने दी सोनम कपूर को बधाई

करीना कपूर खान ने भी सोनम कपूर पर प्यार लुटाया और लिखा “बधाई हो सोना और आनंद।” इसके अलावा इंस्टाग्राम पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। बेटे का स्वागत करने वाली परिणीति चोपड़ा से लेकर रिया कपूर, वाणी कपूर जैसे सेलेब्स ने बधाई दी है। जाहिर तौर पर एक और बेटे का स्वागत करने के बाद बॉलीवुड की बॉयज मॉम गैंग में सोनम कपूर शुमार हो चुकी है जिसमें पहले से करीना कपूर कैटरीना कैफ परिणीति चोपड़ा जैसी एक्ट्रेस मौजूद है।

अनिल कपूर ने नाना बनने पर किया खुशी का इजहार

इसके अलावा अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, “और बस ऐसे ही… मेरा दिल और भी बड़ा हो गया है। दुनिया में तुम्हारा स्वागत है, मेरे छोटे से, तुम्हें पहले से ही बहुत प्यार किया जाता है। वायु, अब तुम बड़े भाई हो… और मुझे पता है कि तुम कमाल के होगे। थैंक यू, सोनम और आनंद… नाना का दिल भर गया है। इस पागलपन में तुम्हारा स्वागत है, मेरे बच्चे- ज़िंदगी भर के प्यार में तुम्हारा स्वागत है।”

दूसरे बच्चे का सोनम ने शादी के 8 साल बाद किया स्वागत

गौरतलब है कि सोनम कपूर ने 2018 में आनंद आहूजा से शादी की और अगस्त 2022 में अपने पहले बच्चे वायु का स्वागत किया था। वहीं एक्ट्रेस ने नवंबर 2025 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी कन्फर्म की थी और अब एक बार फिर बेटे की मां बन चुकी हैं।

 

 

Exit mobile version