Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 9: टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। हर तरफ इसकी चर्चा है। खास बात ये है भारत में भी इस हॉलीवुड मूवी का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस एक्शन, इमोशनल ड्रामा फिल्म ने इंडिया में 400 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। इस वीकेंड अगर आप इसे देखने का प्लान कर रहे हैं तो टोटल कमाई जानें।
Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 9 कितना हुआ?
हॉलीवुड मूवी ‘स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे’ ने रिलीज के 9वें दिन भारत में 15 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 13544 शोज से हुई है। इसके साथ ही टॉम हॉलैंड की इस मूवी ने अभी तक भारत में 418.23 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। वहीं, हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रिलीज के एक हफ्ते में 12000 हजार करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म का बजट 1900 करोड़ के आस-पास है। ये दुनियाभर में रोजाना नए रिकॉर्ड बनाते हुए पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ फिल्म के सबसे बड़े रिकॉर्ड
आपको बता दें, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। ये अमेरिका की ऑल-टाइम बिगेस्ट डोमेस्टिक ओपनिंग मूवी बन चुकी है। इतिहास की दूसरी सबसे तेज 1 बिलियन डॉलर कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। इतना ही नहीं ‘टॉय स्टोरी 5’ को पछाड़कर साल 2026 की नंबर-1 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम भी कर लिया है। वहीं, भारत में अब तक सबसे बड़ी ऑपनिंग देने वाली सबसे पहले हॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। आने वाले दिनों में ये और भी बड़े रिकॉर्ड बना सकती है।फिल्म की कमाई की बात करें तो इस बार डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने स्टोरी को पूरी तरह से पलट दिया है। इसमें ग्राउंड फाइट और इमोशनल टच डाला गया है। लीड रोल में टॉम हॉलैंड , सैडजी सिंक और जेंडया जैसे बड़े हॉलीवुड एक्टर हैं।
