प्रिंटेड ड्रेस में जुल्फों को संभालती नजर आईं Suhana Khan, स्टाइल देख अटकी फैंस की निगाहें

Suhana Khan: सुहाना खान वह स्टारकिड है जो फिलहाल फैंस के बीच काफी चर्चा में है। उनकी भले ही बॉलीवुड में डेब्यू नहीं हुई हो लेकिन उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है जो उन्हें काफी पसंद करती है। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस में वह एयरपोर्ट लुक में तहलका मचा रही हैं। 

Suhana Khan: सुहाना खान भले ही ‘दि आर्चिज’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हो लेकिन पॉपुलरिटी के मामले में वह किसी भी बॉलीवुड हसीना से कम नहीं है। सुहाना जब भी स्पॉट होती हैं तो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ जाती हैं। ग्लैमरस अवतार हो या फिर उनका कोई अंदाज फैंस को इंप्रेस करने में कभी पीछे नहीं रहती हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब सुहाना खान को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यह एयरपोर्ट लुक वाकई काफी खूबसूरत है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुहाना प्रिंटेड ड्रेस में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। वीडियो में वह अपने बालों को संभालती हुई नजर आ रही हैं और उनका स्टाइल काबिले तारीफ है।

Exit mobile version