Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के करियर को इस समय एक हिट फिल्म की जरुरत है। क्योंकि लंबे समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। फिलहाल फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ से काफी उम्मीदें हैं। ये मूवी भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई साल 2020 में गलवान लड़ाई पर आधारित है। आपको बता दें, सलमान खान की सिकंदर , अंतिम: द फाइनल ट्रुथ, किसी का भाई किसी की जान और राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई जैसी फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप हुई हैं। जिसके कारण उनकी जबरदस्त ट्रोलिंग होती है। इसके साथ ही उन पर आरोप लगते हैं कि, सलमान खान अपने आस-पास को लोगों को काम दिलाने के चक्कर में फिल्म की स्टोरी पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिसके कारण उनका ये हाल है। इसी आरोप को लेकर जब बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी से सवाल किया गया तो इसका उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जिसकी हर तरफ चर्चा होने लगी।
जब Salman Khan के बचाव में उतरे सुनील शेट्टी
‘द लल्लनटॉप’ को दिए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने सलमान खान की लगातार होती फ्लॉप मूवीज का जवाब देते हुए कहा था कि, हम सलमान की 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म को फ्लॉप कह देते हैं, जबकि आधी फिल्म इंडस्ट्री के लिए इतना कलेक्शन करना सुपरहिट होने जैसा है’।
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट-PodkasticShorts
इसके साथ ही खराब स्टोरी को लेकर कहा है कि, कभी-कभी अभिनेता फिल्मों की कहानी चुनने में गलती कर बैठते हैं, लेकिन सलमान हमेशा दिल से काम करते हैं । इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई की बहुत जल्द एक्टर को कोई अच्छी स्क्रिप्ट मिलेगी और वो जबरदस्त कमबैक करेंगे। सुनील शेट्टी के जवाब ने उनके विरोधियों की बोलती बंद कर दी। सुनील शेट्टी के इस जवाब को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ फिल्म का बेसब्री से फैंस कर रहे इंतजार
हमेशा ईद पर फिल्म रिलीज करने वाले सलमान खान ने इस बार अपने फैंस को ईदी नहीं दी है। उनकी फिल्म मातृभूमि की रिलीज अटकी हुई है। पहले यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन सेंसर बोर्ड से पास नहीं हो सकी। खबरों की मानें तो इसे 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज किया जा सकता है। इस फिल्म को अपूर्व लाखिया डारेक्ट कर रहे हैं। वहीं, इसका बजट 325 करोड़ के आस-पास बतया जा रहा है। इस फिल्म को ‘सलमान खान फिल्म्स’ के तहत ही तैयार किया जा रहा है।
