Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया अक्सर अपने लुक से लोगों को इंप्रेस कर देती है और यह बात सच है कि बॉलीवुड से लेकर साउथ तक में नजर आने वाली यह एक्ट्रेस फिलहाल अपनी फिल्म ‘जेलर’ को लेकर काफी सुर्खियों में है। हर तरफ तमन्ना का बोलबाला देखने को मिल रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है और जिसमें वह क्रॉप टॉप और जोगर्स के साथ जैकेट को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई है। उन्होंने इस लुक को ग्लोइंग मेकअप और गले में गोल्डन चोकर से कंप्लीट किया है। मिडिल पार्टेड हेयर बन में उनकी खूबसूरती देखने लायक है। यही वजह है कि उनका यह लुक फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और मर मिटने के लिए तैयार हैं।
ब्लैक ब्यूटी बनकर Tamannaah Bhatia ने चुराई लाइमलाइट, ग्लोइंग स्किन देख मदहोश हुए फैंस
