Tara Sutaria: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। अपनी फिल्मों के अलावा तारा अपने फैशन सेंस की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। इस बीच तारा सुतारिया को हाल ही में स्पॉट किया गया और इस दौरान वह व्हाइट क्रॉप टॉप और मैचिंग पैंट के साथ एक लॉन्ग श्रग को कैरी करती हुई नजर आई। तारा का यह अंदाज काफी अलग और खास है। तारा अपने फैशन से लोगों को खूब इम्प्रेस कर रही हैं और उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वह वाकई एक फैशन दिवा हैं। अपने स्टाइल स्टेटमेंट से एक्ट्रेस हर बार सुर्खियों में आ जाती हैं और एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
क्रॉप टॉप को Tara Sutaria ने इस तरह किया स्टाइल, फैशन सेन्स को देख कायल हुए फैंस
