Taylor Swift: हॉलीवुड की सबसे चर्चित शादी को लेकर पिछले लंबे समय से लगातार बातें हो रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं टेलर स्विफ्ट की जो ट्रैविस केल्से के साथ कथित तौर पर पहले सीक्रेट वेडिंग कर चुकी है। अब इसका सेलिब्रेशन पब्लिकली करने वाली है। हालांकि सबसे बड़ा सवाल होता है कि क्या टेलर स्विफ्ट ने अपनी शादी में अपने एक्स को भी इनवाइट किया है पिछले लंबे समय से इसे लेकर तमाम तरह की खबरें आ रही थी। अब इसकी सच्चाई सामने आई है। क्या वाकई एक्स को सिंगर ने बुलावा भेजा है जानिए डिटेल्स क्या है।
Taylor Swift ने एक्स को न्यौता दिया लेकिन क्या है सच्चाई
रिपोर्ट में कहा गया कि सिंगर हैरी स्टाइल्स को न्यूयॉर्क शहर में होने वाले टेलर स्विफ्ट की शादी के जश्न में शामिल होने का न्योता मिला है। हालांकि, कहा जा रहा है कि सिंगर पहले से काम की वजह से मौजूद नहीं हैं। वैरायटी के मुताबिक, स्टाइल्स अभी अपने टुगेदर, टुगेदर टूर पर हैं और इस वीकेंड लंदन के वेम्बली स्टेडियम में स्पेशल गेस्ट शानिया ट्वेन के साथ परफॉर्म करने वाले हैं। ऐसे में वह टेलर स्विफ्ट की शादी में शिरकत शायद नहीं कर सकते हैं।
क्यों है टेलर और हैरी के अफेयर्स के आज भी चर्चे
अगर रिपोर्ट्स की बात करें तो टेलर स्विफ्ट और हैरी स्टाइल्स 2012-13 के बीच कुछ महीनो तक एक दूसरे को डेट किया था। इसे 10 साल से ज्यादा का समय हो चुका है जिसके बाद भी पॉप कल्चर के सबसे चर्चित रोमांस में से एक है। कहां जाता है कि टेलर स्विफ्ट के करियर को एक जबरदस्त उछाल देने में उन्होंने काफी सपोर्ट किया था।
इस गेस्ट की भी है शादी में चर्चा
इसके साथ ही कहा जा रहा है कि हैरी स्टाइल्स की मंगेतर ज़ो क्रावित्ज़ भी शादी के जश्न में शामिल हो सकती हैं। क्रावित्ज़ का टेलर के साथ भी खास रिश्ता है और वह दोनों लंबे समय से दोस्त रहे हैं। ऐसे में था नाम शामिल है। वहीं इस मयूजिकाल शादी के जश्न में स्टीवी निक्स और टिम मैकग्रॉ के परफॉर्म करने की खबर है।
ट्रैविस केल्से टेलर स्विफ्ट की वेडिंग गेस्ट क्यों है शॉकिंग
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्से ने कथित तौर पर नैशविले में एक सीक्रेट सेरेमनी में शादी कर ली है लेकिन न्यूयॉर्क में जश्न की तैयारियां जारी हैं। मैडिसन स्क्वायर गार्डन में खाने की डिलीवरी आती देखी गई है। माना जा रहा है कि कई हाई-प्रोफाइल मेहमान शहर पहुंच चुके हैं। उम्मीद है कि सैन फ्रांसिस्को के टाइट एंड जॉर्ज किटल भी आएंगे। जश्न में करीब 1,000 मेहमानों के आने की उम्मीद है। इसके साथ ही बताया जा रहा है की शादी की पार्टी लगभग 12 घंटे तक चलने वाली है।
