एयरपोर्ट पर भाई से कुछ इस अंदाज में मिली Tejasswi Prakash देख फैंस हुए इमोशनल

Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश अपने भाई से कितना प्यार करती हैं इस बात का खुलासा उन्होंने बिग बॉस घर में किया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने भाई पर जमकर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं।

Tejasswi Prakash: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 में विनर बनने के बाद से लगातार चर्चा में हैं। एक्ट्रेस लंबे समय से इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं और चुलबुली अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो चर्चा में है जिसमें वह अपने भाई के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने भाई प्रतीक से गले मिलती हैं और उनका सामान उठाती हुई नजर आती हैं। दोनों की यह बॉन्डिंग देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Exit mobile version