Tejasswi Prakash ने शॉर्ट शिमरी ड्रेस से लूट ली लाइमलाइट, इस तरह बनाएं खुद को स्टाइलिश और यूनिक

Tejasswi Prakash: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जब भी स्पॉट होती हैं फैंस के बीच खूब चर्चा बटोरी है और वजह होता है उनका यूनिक लुक। इस बीच हाल ही में तेजस्वी प्रकाश अपनी ड्रेस की वजह से लाइमलाइट में आ गयी हैं।

Tejasswi Prakash: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और नागिन फेम तेजस्वी प्रकाश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ग्रीन शिमरी बॉडीकॉन शॉर्ट ड्रेस में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। उन्होंने इस लुक को स्ट्रेट हेयर और मिनिमल मेकअप से कम्पलीट किया है। नो एक्सेसरीज लुक को उन्होंने हाई हील्स से स्टाइलिश बनाया है। वीडियो को देख आप चौंक जाएंगे क्योंकि तेजस्वी हर बार से अलग और खूबसूरत दिख रही हैं। एक्ट्रेस कैमरे के लिए बोल्ड पोज दे रही हैं और फैंस का दिल लूटने में कामयाब रही।

Exit mobile version