DNP India Hindi

Temptation Island India: वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर विला में आए रौनक और गार्गी, देंगे 11 साल के रिलेशनशिप का टेस्ट!

Temptation Island India

Temptation Island India: जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम हो रहे शो ‘टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया‘ फिलहाल काफी सुर्खियों में है। इस शो में ट्विस्ट और टर्न वाकई देखने लायक है। कपल्स के बीच सिंगल्स की एंट्री और फिर उनके रिलेशनशिप का टेस्ट हर कुछ शो में तड़का लगाने के लिए काफी है। वहीं मेकर्स शो में ट्विस्ट लाने में बिल्कुल भी पीछे नहीं है रहे हैं और ऐसे में शो में फर्स्ट वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई है। जी हां, शिलांग के गार्गी नंदी और रौनक गुप्ता शो में अपने प्यार का इम्तिहान देने आ गए हैं। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो भी काफी सुर्खियों में है।आईए देखते हैं आखिर क्या खास है इस प्रोमो में।

रौनक और गार्गी की वाइल्ड कार्ड एंट्री

जहां इस प्रोमो की बात करें तो इसमें समर्थ यह कहते हुए नजर आते हैं कि अगर मैं सिंगल होता तो रौनक का एक दिन ब्रेकअप हो जाता। वहीं जब करण कुंद्रा समर्थ से यह पूछते हैं कि आपका हमारी लड़कियों के बारे में क्या ख्याल है तो इस पर वह चेष्टा से कहते हैं कि आप बहुत सुंदर हैं। इस प्रोमो को शेयर करते हुए जिओ सिनेमा ने लिखा, “अपने प्यार का अल्टीमेटम टेस्ट देने विला में आए नए मेहमान देखिए रौनक और गार्गी की वाइल्ड कार्ड एंट्री। टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया आज रात 8:00 बजे।”

प्यार और भरोसे का टेस्ट देने के लिए आए कपल

बता दे कि गार्गी और रौनक पिछले 11 साल से एक साथ है और उन दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है। अब अपने प्यार और भरोसे को टेस्ट देने के लिए कपल विला में एंट्री कर चुके है। जहां गार्गी एक सक्सेसफुल मॉडल है तो रौनक बिजनेसमैन हैं। वहीं गार्गी खुलासा करती है कि मैं अपने प्यार पर पूरा भरोसा करती हूं। हमने साथ में कई चीजों को देखा है लेकिन फिर भी हम साथ रहे हैं। वह यह भी बताती है कि उसका पार्टनर काफी इनसिक्योर और पजेसिव है और ऐसे में यह सो हमारे रिलेशनशिप के लिए काफी मायने रखेगी जो हमने इतने साल में बनाया है। वहीं रौनक भी अपनी इनसिक्योरिटी की बात शेयर करते हुए नजर आते है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version