Thalapathy Vijay: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं और उनका नाम हाई प्रोफाइल एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ जोड़ा जाता रहा है। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे को डेट करते है लेकिन इस तक के बीच सोशल मीडिया पर अचानक हलचल मच गई जब यह खबर सामने आई कि थलापति विजय को तृषा कृष्णन ने इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। वहीं इस सबके बीच लोगों का यह भी कहना है कि उनका रिश्ता खत्म हो गया है। उनके ब्रेकअप की अफवाहें उड़ने लगी लेकिन इसकी पूरी सच्चाई आखिर क्या है।
थलापति विजय और तृषा कृष्णन के बीच क्या हुआ
तृषा कृष्णन को थलापति विजय के ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में देखा गया था जहां वह एक्टर की फैमिली के साथ दिखी। इस दौरान वह काफी इमोशनल नजर आई। वहीं कई इवेंट में भी साथ में क्लोज देखा गया। ऐसे में सोशल मीडिया पर आई अचानक दूरी को लेकर लोग तरह-तरह की बात करने लगे हैं। जहां कुछ लोगों का कहना है कि थलापति विजय और तृषा कृष्णन के बीच दूरियां आ गई है और उन्होंने एक दूसरे के साथ रिश्ते अलग खत्म कर लिया है। यह चीज ऐसे समय में चर्चा में है जब बीते दिन थलापति विजय के जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस की तरफ से उन्हें पब्लिक पोस्ट में शुभकामनाएं नहीं दी गई।
क्या है Thalapathy Vijay और तृषा कृष्णन के बीच अनबन की पूरी खबर
हीं कुछ लोगों का कहना यह है कि निजी विवादों और लगातार मीडिया की अटकलें से दूर रखने के लिए यह सोची समझी चाल है। हालांकि दोनों के रिश्ते की सच्चाई क्या है यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा लेकिन फिल्हाल एक्ट्रेस लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। जहां पहले संगीता के साथ रिश्ते को एक्टर ने खत्म किया तो वही यह भी कहा जाने लगा कि तृषा कृष्णन के साथ अफेयर की वजह से उन्होंने अपनी पत्नी को तलाक दिया।
फिलहाल सोशल मीडिया पर यूजर्स की तरफ से यह सिर्फ बनी बनाई बातें हैं। सच्चाई क्या है यह जानने के लिए फैंस उत्साहित हैं।
