The 50: जबसे द 50 की शुरुआत हुई है लगातार यह कंट्रोवर्सी में है। वहीं इस सबके बीच अब प्रिंस नरूला को लेकर ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने रजत दलाल के फैंस को हैरान कर दिया है। जहां कहा जा रहा है कि प्रिंस नरूला कथित तौर पर नेगेटिव पीआर चला रहे हैं। हालांकि इसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं। सोशल मीडिया पर अलग-अलग स्क्रीनशॉट इसके बाद वायरल होने का सिलसिला दिख रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है। क्या एल्विश यादव के बाद प्रिंस नरूला ने द 50 कंटेस्टेंट रजत दलाल के साथ पंगा लिया है जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल होना पड़ रहा है।
The 50 के रजत दलाल के लिए क्या प्रिंस नरुला ने की प्लानिंग
वायरल स्क्रीनशॉट में प्रिंस नरूला के पीआर टीम की बातचीत दिखाई जा रही है जिसमें यह साफ देखा जा रहा है कि प्रिंस की तरफ से रजत दलाल के खिलाफ पीआर चलाने के लिए ऑफर दिए जा रहे हैं जिसे शख्स लेने से मना कर रही है। वहीं इसके बाद नरूला की पीआर किस तरह से टीम को हायर करने में लगी हुई है। जहां पर स्क्रीनशॉट में दिखाई देता है हालांकि हम इसकी कोई पुष्टि नहीं करते हैं। रजत दलाल और प्रिंस नरूला की तरफ से इस पर कोई भी बयान नहीं दिया गया है।
आखिर क्या है रजत दलाल और प्रिंस नरुला की लड़ाई की सच्चाई
द 50 की लड़ाई को लेकर फैंस भी रिएक्शन देने में पीछे नहीं है जहां कुछ लोग यह मानने के लिए तैयार नहीं है तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो प्रिंस को ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ यूजर्स रजत की प्लानिंग भी बता रहे हैं। लोग अपने-अपने रिएक्शंस दे रहे हैं और अपने-अपने चहेते को सपोर्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब उसके पीछे की सच्चाई क्या है यह तो पता नहीं चला है लेकिन द 50 के इस कॉन्ट्रोवर्सी ने नया मोड़ ले लिया है।
गौरतलब है कि इससे पहले रोडीज के दौरान प्रिंस नरूला और एल्विश यादव की भी लड़ाई की खबर सामने आई थी जिसके बाद रजत दलाल ने एल्विश के साथ खड़े होकर प्रिंस के खिलाफ आवाज बुलंद की थी।
