The 50: द 50 मे एल्विश यादव भले ही ना हो लेकिन उनका जिक्र हर एपिसोड में होता है। वहीं सब के बीच अब मैक्सटर्न का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां टास्क के दौरान वह एक बार फिर से एल्विश यादव को घसीटते हुए दिखे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा में है जहां द 50 कंटेस्टेंट मैक्सटर्न यह कहते नजर आते हैं कि उनकी वजह से एलविश यादव को पापुलैरिटी मिली है। हालांकि इस पर फिलहाल यूट्यूबर की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। कहा जा रहा कि द 50 में अर्चित कौशिक संग उनकी लड़ाई हो गई।
द 50 में एक बार फिर एल्विश यादव के नाम पर बवाल
इस वीडियो की बात करें तो मैक्सटर्न यहां एल्विश यादव पर निशाना साधते हुए नजर आते हैं और कहते हैं कि “अंदर है एल्विश गैंग और यहां पर है एक सांप मैं नहीं चाहता कि अपने मालिक को पिलाए और उसका मालिक चार-पांच रियलिटी शो में जाकर बकैती करे कि उसने मैक्सटर्न को थप्पड़ मार कर फॉलोअर्स बढ़ाएं। वह घोड़ा मेरे क्या फॉलोअर्स बढाएगा उसके खुद के दोस्तों के 1 मिलियन नहीं हैं। दूसरी बात वह मम्मी वाला विक्टिम कार्ड खेलता हैं जब भी उस पर बात आती है तो दूसरों के खिलाफ निगेटिव पीआर चलवाता है। दम नहीं है वह किसी से अकेले भिड़ सके जिस दिन सामने आएगा चांटा खाकर जाएगा।
एल्विश यादव पर The 50 में मैक्सटर्न का कटाक्ष
Maxtern sent a message to Elvish Yadav from THE 50 show, making multiple personal remarks and allegations.pic.twitter.com/vWjZDNVvOI
— BBTak (@BiggBoss_Tak) February 4, 2026
द 50 में मैक्सटर्न ने आगे कहा, “जिनको भी लगता है कि वह है रियल गैंगस्टर वह है घोड़े अनपढ़ गंवार मेरा यही बस मैसेज है मालिक अपने आप को ना समझे समझदार क्योंकि वह है इंडिया का सबसे बड़ा गंवार।” इस दौरान द 50 में मैक्सटर्न की बात सुनने के बाद कहा जा रहा है कि अर्चित कौशिक ने पिटाई कर दी क्योंकि उन्होंने एल्विश यादव को गाली देने की जुर्रत की।
क्या मैक्सटर्न की एल्विश यादव के दोस्त ने की पिटाई
दरअसल द 50 में एलविश यादव भले ही ना हो लेकिन उनका जिक्र लगातार हो रहा है वीडियो को देखकर फैंस क्रेजी हो गए हैं। जहां लोगों का कहना है कि “शो तेरे चर्चे मेरे।” वहीं दूसरी तरफ यूट्यूब र के दोस्त दोस्त अर्चित कौशिक और लवकेश कटारिया भी शो में मौजूद हैं। वहीं कहा जा रहा है कि मैक्सटर्न की यह टिप्पणी अर्चित कौशिक को सही नहीं लगी जिसके बाद हाथापाई पर उनकी नौबत आ गई। हालांकि पुष्टि नहीं की गई है।
